मार्ग और पेटीएम बनाएंगे बिजनेस को आसान

फार्मा और एफएमसीजी क्षेत्र के 50% बाजार पर देश की कंपनी मार्ग ईआरपी ने देश के लघु और मध्यम उद्यमी के लिए मार्ग पे नाम का गेटवे लांच किया है जोकि एक इंटेग्रेटेड पेमेंट सोल्यूसन प्लेटफार्म है। अधिक से अधिक उद्यमियों तक मार्ग पे का लाभ पहुंच सके इसलिए मार्ग ईआरपी ने देश की प्रमुख पेमेंट गेटवे कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी की है। पेटीएम की दक्षता और मार्ग ईआरपी की नेटवर्क शक्ति के कारण ये पार्टनरशिप देश के लाखों लघु और मध्यम उद्योगों के लिए वरदान साबित होगी। दोनों कंपनियों के संयोजन से उद्यमियों को व्यापार में लेन-देन, भुगतान, एवं अन्य सुविधाओं के लिए तकनीकी रूप से एक सशक्त प्लेटफार्म मिलेगा। मार्ग ईआरपी प्रति वर्ष 100 बिलियन डॉलर की राशी के 20 बिलियन बिलों के डिजिटल भुगतान को संभव बनाने वाली देश की एक बड़ी डिजिटल कंपनी है।

तो आइये जानते हैं मार्ग ईआरपी के सीईओ कृष्णनामराजू इस साझेदारी के फायदे। उनके अनुसार एसएमई और एमएसएमई को भुगतान सम्बन्धी बहुत सारी समस्याओं का प्रतिदिन सामना करना पड़ता है। आज इंटरनेट तकनीकी में कई सारे विकल्प है- जैसे नेटबैंकिंग, यूपीआई, वॉलेट कार्ड अदि। आज ज्यादातर व्यवसाय अकाउंट बिलिंग/व्यापार/ एकाउंटिंग सिस्टम से जुड़े हैं। छोटे उद्यमियों के लिए इन सब को समझना तथा उपयोग करना, कही न कही अधिक खर्चीला एवं चुनौतीपूर्ण है। डिजिटल प्लेटफार्म से न जुड़े होने के कारण व्यापारियों को भुगतान सम्बन्धी बहुत सी जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। जैसे बिभिन्न माध्यमों से किये गए प्रतिदिन के भुगतान एवं लेन-देन के रिकॉर्ड को रखना। यह एक कष्टप्रद और असुविधा देने वाली स्थिति है। जिसके परिणामस्वरुप या तो वो प्रतिदिन लेन देन व भुगतान का हिसाब नहीं रख पाते। मार्ग पे एक सरल मंच है जो व्यापारियों को एक ही स्थान पर बिलिंग, अकॉउन्टिंग , भुगतान लेन देन की सारी सुविधा देता है वो भी सभी ट्रांसेक्शन डिटेल्स के साथ ।

राजू ने आगे कहा, आजकल हर कोई एकीकृत व्यवस्था चाहता है इसी वजह से एसएमई और एमएसएमई ईआरपी प्लेटफार्म से जुडी है। इनका कॉस्ट इफेक्टिव होना आवश्यक है। मार्ग ईआरपी की मार्ग पे सुविधा इसे ध्यान में रख कर लांच की गई है। और हमारे इस कदम में पेटीएम पेमेंट गेटवे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पेटीएम की वाईस प्रेसिडेंट सलोनी महरोत्रा ने कहा, हमारा ये हमेशा से प्रयास रहा है कि पूरे देश के एमएसएमई को इस डिजिटल युग में और
अधिक मजबूती प्रदान की जाए उन्हें बिजनेस का सरल सुविधाजनक वातावरण प्राप्त हो। हम उन्हें तकनिकी सुविधा के साथ साथ मजबूती देना चाहते हैं जिससे वो ना सिर्फ अपने रिकॉर्ड सही तरीके से रखें बल्कि अपने व्यापार को बढ़ा सकें। मार्ग ईआरपी के साथ इस साझेदारी में हमारा उद्देश्य है की एमएसएमई को हम आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को पूरा करने के लिए एक कदम आगे बढ़ने में सहयोग दें।

साथ ही मार्ग ईआरपी ने एसएमई और एमएसएमई की जरूरतों को धयान में रखते हुए माय शॉप QR कोड, फ्री वेबसाइट (GO डिजिटल) आउटस्टैंडिंग आन व्हटसप्प, ई रिटेल वेब एप्लीकेशन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की हैं ।

माय शॉप QR कोड की सहायता से QR कोड में उत्पादों, योजनाओं, ऑफ़र की सूची और अपलोड करें। दुकान/काउंटर के बाहर प्रिंट और पेस्ट करें जहां ग्राहक सीधे स्कैन करके ऑर्डर स्कैन कर सकते हैं।

ई रिटेल वेब एप्लीकेशन द्वारा वितरकों को सीधे ऑनलाइन ऑर्डर दें और सभी आदेशों की स्थिति की जांच करें, पास के वितरकों, की डिटेल्स सीधे मार्ग ईआरपी के अंदर से देखें।

आउटस्टैंडिंग आन व्हटसप्प फीचर के माध्यम से सीधे व्हाट्सएप पर ग्राहकों को चालान, बकाया, स्टॉक और बिक्री विश्लेषण आदि और विभिन्न रिपोर्ट भेज सकते हैं।

फ्री वेबसाइट (GO डिजिटल) पर अपना ऑनलाइन स्टोर सेट करें, डिजिटल कैटलॉग बनाएं और रुपये के साथ मुफ्त व्यक्तिगत एसईओ फ्रेंडली वेबसाइट के साथ और अधिक ग्राहकों तक पहुंचें।

पेटीएम पेमेंट गेटवे की वॉलेट, यूपीआई, कार्ड्स एवं नेट बैंकिंग द्वारा लगभग 50 % मार्केट में अपनी हिस्सेदारी दर्ज़ की है। यह बहुत सी नयी सेवाएं जैसे पेआउट, रेकरिंग पेमेंट, ओटीपी के बिना कार्ड पेमेंट, रिफन्डिंग और प्री ऑथोराइज़्ड फ्लो जैसी सुविधाएं जो बी 2 बी और बी 2 सी दोनों के लिए आवश्यक है, कंपनियों को प्रदान करता है। यह व्यापारियों को इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रांसफर में सुविधा प्रदान करता है साथ ही साथ धोखा धड़ी से भी बचाता है, साथ ही बैंककॉउंट में होने वाले पेमेंट और भुगतान को देखने के लिए डैशबोर्ड प्रदान करता है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन