मिक्स-एंड-मैच कोविड बूस्टर खुराक से एंटीबॉडी में वृद्धि

न्यूयॉर्क : किसी भी कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक सुरक्षित होती है और उन लोगों में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ावा देती है, जिन्हें पहले कोई भी अधिकृत कोविड-19 वैक्सीन की पूर्ण खुराक मिल चुकी हो।

यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (यूएस-एनआईएच) द्वारा किए गए प्रारंभिक क्लीनिकल परीक्षण में सामने आए निष्कर्षों से यह जानकारी मिली है।

द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में रिपोर्ट किए गए निष्कर्षों से पता चला है कि सभी प्राथमिक-बूस्ट संयोजनों ने बाध्यकारी एंटीबॉडी स्तर 4.6 से 56 गुना तक बढ़ा दिया।

इस दौरान 485 लोगों पर शोध किया गया। प्रत्येक प्रतिभागी को एक सिंगल बूस्टर खुराक दी गई।

परीक्षण प्रतिभागियों में तमाम दुष्प्रभाव पर नजर रखी गई। आधे से अधिक प्रतिभागियों ने सिरदर्द, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द, मांसपेशियों में दर्द और अस्वस्थता की सूचना दी।

सरल शब्दों में कहें तो मिक्स एंड मैच यानी कि अलग-अलग वैक्सीन प्राप्त करने वाले लोगों में भी एंटीबॉडी बढ़ी हुई मिली।

अध्ययन से पता चलता है, समरूप और विषम बूस्टर वैक्सीन लक्षणों वाले सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के खिलाफ सुरक्षात्मक प्रभावकारिता को बढ़ाएंगे।

ये अंतरिम परिणाम बूस्टर टीकाकरण के बाद के शुरूआती 29 दिनों के दौरान उपलब्ध इम्युनोजेनेसिटी डेटा को कवर करते हैं।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर