मुंबई। मुंबई में डॉक्टर, नर्सों समेत 46 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इस पर दो निजी अस्पताल सील किए गए। मुंबई सेंट्रल स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में 3 डॉक्टर और 26 नर्सें संक्रमित हैं। एक पखवाड़े पहले कस्तूरबा गांधी अस्पताल से 4 संक्रमित और दो संदिग्ध वाकहार्ट में भेजे गए थे। संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, लेकिन संदिग्धों को आईसीयू में अन्य मरीजों के साथ रखा गया। दूसरा मामला जसलोक अस्पताल का है। वहां इलाज के दौरान एक नर्स संक्रमित हो गई। वहीं, भोपाल में भी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ समेत 18 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के दो आईएएस अफसरों को भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। उधर, पुणे के एक अस्पताल में हादसे में घायल शख्स संक्रमित मिला। इसके चलते 40 डॉक्टर क्वारेंटाइन किए गए हैं। पीडि़त रिक्शा चलाता है। 31 मार्च को एक्सीडेंट के बाद उसे अस्पताल लाया गया था। बुखार होने के बाद एसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया तो संक्रमण की बात सामने आई।