वेंटीलेटर, मास्क समेत 21 टन मेडिकल सामान चीन से भारत आया

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में चीन की ओर से मदद की पेशकश स्वीकार करते हुए भारत ने एयर इंडिया के जरिए चीन से 21 टन मेडिकल सामान, वेंटीलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) सूट मंगाए हैं। दूसरी तरफ देश के भीतर कोरोना से जुड़ी सामग्री तथा अन्य आवश्यक सामान पहुंचाने के लिए विमानों में अधिक स्थान की जरूरतों को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइंस को विमान के पैसेंजर कंपार्टमेंट में सामान ले जाने की अनुमति भी दे दी है। कोरोना से जंग में देश के विभिन्न भागों को आवश्यक मेडिकल सामान पहुंचाने के लिए मुफ्त लाइफलाइन उड़ानों के तहत चार अप्रैल तक कुल 116 कार्गो उड़ानों के जरिये 161 टन मेडिकल तथा अन्य सामग्री देश के सुदूरवर्ती इलाकों में पहुंचाई जा चुकी है। इनमें एयर इंडिया ने सर्वाधिक 46 उड़ानें, जबकि उसकी सहायक अलायंस एयर ने 40, भारतीय वायुसेना ने 22, इंडिगो ने छह तथा स्पाइसजेट ने दो लाइफलाइन उड़ाने भरी हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी