मेडिकल एजेंसी की आड़ में नशीली दवाइयों की सप्लाई, पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मेडिकल एजेंसी की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की सप्लाई करने का मामला पकड़ में आया है। इस अवैध धंधे में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन मेडिकल एजेंसी संचालक भी शामिल हैं। आरोपियों की दो गाडिय़ों को कब्जे में लिया है। इनमें 1920 नशीले कैप्शूल, 900 इंजेक्शन व 23 लाख 69800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

ये हैं पांचों आरोपी

शहर कोतवाली पुलिस ने नशा सप्लाई की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर सहायक पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल व विनायक भोसले के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने रुडक़ी रोड पीर के पास से दो गाडिय़ों में सवार पांच आरोपियों अंबा विहार निवासी शाजेब, भोकरहेड़ी भोपा निवासी मोहम्मद फैज, गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर निवासी निखिल, रामलीला टीला निवासी अनुज व शांतिनगर निवासी धीरज गर्ग को गिरफ्तार किया। आरोपियों व उनकी गाडिय़ों से 1920 नशीले कैप्शूल, 900 इंजेक्शन व 23 लाख 69800 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के दो अन्य साथियों अक्षय व अंकित शर्मा की तलाश जारी है।

तीन आरोपी चला रहे मेडिकल एजेंसी

यह गिरोह यूपी के अलावा हरियाणा व उत्तराखंड राज्य में भी प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की सप्लाई करता था। गिरफ्तार तीन आरोपी मेडिकल एजेंसी के संचालक हैं। अपनी एजेंसी के नाम पर ये अपने साथियों के साथ मिलकर नशीली दवाओं की सप्लाई का धंधा कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी निखिल, धीरज गर्ग की अपनी व शाजेब के भाई की मेडिकल एजेंसी है। पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। इनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 24 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 22 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश