मेडिकल स्टोरों पर जेनेरिक दवाइयां रखनी जरूरी

जोधपुर। अब हर केमिस्ट को अपनी दुकान पर जेनेरिक दवाइयां भी रखनी होंगी। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि केमिस्ट जेनेरिक दवाइयां दुकानों पर रखने में आनाकानी करते थे, लेकिन अब हर दुकानदार को अपनी दुकान में एक अलग स्थान बनाकर उसमें जेनेरिक दवाइयां रखनी होंगी। आगामी दो अक्टूबर तक यह नई व्यवस्था जोधपुर संभाग में शुरू हो जाएगी। इस बारे में दो साल पहले जारी आदेश को अब सख्ती से लागू कराया जाएगा।
जोधपुर के संभागीय आयुक्त एवं राजस्थान में जेनेरिक दवाइयों की शुरूआत करने वाले डॉ. समित शर्मा ने बताया कि प्रत्येक खुदरा विक्रेता को अलग से सेल बनानी होगी, उसमें जेनेरिक दवाइयां रखनी होगी। साथ स्पष्ट लिखा होना चाहिए कि यहां जेनेरिक दवाइयां मिलती है। इसके लिए पूरे संभाग के जिला कलेक्टर के साथ बैठक कर ली गई है। साथ ही ड्रग्स कंट्रोल से जुड़े पदाधिकारी और सीएमएचओ को निर्देश जारी कर दिए गए है। करीब 4 हजार खुदरा विक्रेता है, वहां अब जेनेरिक दवाइयां मिलने से आमजन को फायदा होगा। हालांकि ड्रग्स जनरल का आदेश दो साल पुराना है लेकिन उसे गंभीरता से लागू करने का प्रयास नहीं किया गया। 2 अक्टूबर से पहले इसे लागू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
गौरतलब है कि एक दवाइयां वो होती हैं, जो ब्रांडेड के नाम से जानी जाती हंै। दूसरी वो हंै, जिसमें फार्मूला समान होता है लेकिन वो ब्रांडेड के मुकाबले में 5 से 8 गुणा सस्ती होती है। ऐसी दवा जेनेरिक कहलाती है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार जब हर दुकानदार जेनेरिक दवाइयां रखेंगे। साथ ही दवा विक्रेता के साथ बैठक कर कोशिश करेंगे कि वो एमआरपी यानि उत्पादन लागत से वो कई गुणा अधिक होती है। ऐसे में अगर वो थोड़ा सा मुनाफा कमा कर अगर ग्राहकों को देंगे तो काफी फायदा होगा। इसके लिए दुकानदारों के साथ वार्ता कर प्रयास किए जाएंगे।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई