नशीली दवाओं की तस्करी कर ले जाते कार सवार 2 गिरफ्तार

लुधियाना। पुलिस ने कार में नशीली दवाओं की तस्करी कर ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 22 हजार नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।
एएसआई हरदेव सिंह के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रीत नगर निवासी रणजीत सिंह तथा गांव नंदपुर निवासी दमनप्रीत सिंह दोनों नशीली दवाओं की तस्करी करते हैं। आज भी दोनों अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर डेहलों से शिमला पुरी इलाके में नशीली दवाओं की डिलीवरी देने के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर गिल नहर पुल पर नाकाबंदी के दौरान दोनों को कार नंबर पीबी10जीएच-5150 समेत काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर कार में से पांच विभिन्न कंपनियों की 22 हजार नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस दोनों से पूछताछ के दौरान उन लोगों की जानकारी लेने में जुटी है, जिनसे वो दवाएं खरीद कर लाते थे और आगे जिन्हें बेचा करते थे।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त