सावधान! दवा संबंधी भ्रामक विज्ञापन दिया तो होगी कार्रवाई

देहरादून। आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों के साथ किए जाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने फार्मा को-विजिलेंस का गठन किया गया है। उत्तराखंड में इसका सेंटर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बनाया गया है। यहां किसी भी प्रकार के दवाओं के भ्रामक प्रचार व दावों से संबंधित शिकायतों को पंजीकृत कर इन्हें ड्रग्स कंट्रोलर को भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि आयुर्वेद के नाम पर अक्सर भ्रामक दावों के साथ किए जाने वाले विज्ञापनों की बड़ी भूमिका रही है। हाल ही में कई आयुर्वेद की दवाओं के नाम पर दावों के कारण कई क्लीनिक सीज किए गए हैं। भारत सरकार आयुष मंत्रालय ने अब इन्हीं भ्रामक विज्ञापनों पर नकेल कसने को राज्यों में फार्मा को-विजिलेंस सेंटर बनाया है। राज्य का फार्मा को-विजिलेंस सेंटर केंद्र आयुर्वेद विश्वद्यालय के एडमिन ब्लॉक में बनाया गया है। यह फार्मा को-विजिलेंस कार्यालय किसी भी प्रकार के दवाओं के भ्रामक प्रचार या दावों से संबंधित शिकायतों को पंजीकृत कर राज्य स्तर के ड्रग कंटोलर को भेजेगा। आगे की कार्रवाई ड्रग कंट्रोलर द्वारा की जाएगी। फार्मा को-विजिलेंस सेंटर उत्तराखंड के नोडल अधिकारी डॉ. अमित के अनुसार आयुर्वेद विश्वविद्यालय में स्थित इस विशेष केंद्र के बारे में आम जनता तो दूर चिकित्सक वर्ग, शिक्षक वर्ग एवं छात्रों को भी जानकारी नहीं है। ऐसे में केंद्र के कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करने के लिए पेरीफेरल फार्मा को-विजिलेंस सेंटर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए