मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 38 तरह की नशीली दवाएं की बरामद, लाइसेंस किया निरस्त

कानपुर। काफी दिनों से शहर में नशीली दवाएं बिकने के मामले सामने आ रहे थे, जिसको लेकर कानपुर क्राइम ब्रांच ने रेल बाजार मेें अचानक से छापेमारी शुरू की। इस दौरान कई हैरान करने वाले केस सामने आए। कई मेडिकल स्टोर ऐसे मिले तो बिना पर्चे के ही नशीली दवाएं बेच रहे थे। इस पर टीम ने कार्रवाई के बाद ड्रग विभाग को जानकारी देकर ऐसे स्टोरों का लाइसेंस निरस्त करा दिया।

क्राइम ब्रांच ने थाना रेल बाजार के सुजातगंज स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करके बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं। यह मेडिकल स्टोर श्यामनगर निवासी ईश्वर प्रसाद द्विवदी का है। इसके बारे में कई दिनों से सूचना मिल रही थी यहां से नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं बगैर पर्चे के बेची जा रही हैं। क्राइम ब्रांच ने जब छापेमारी की तो शिकायत सही मिली। मेडिकल स्टोर में करीब 38 प्रकार की दवाएं बरामद की गई हैं। क्राइम ब्रांच ने ड्रग विभाग को सभी दवाओं के बारे में जानकारी करने को कहा है। ड्रग विभाग द्वारा लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह दवाएं बरामद हुईं : नाइट, एलप्राक्स, एनक्सिट, ट्रैक्सिका,अल्ट्रासेट, स्पाशमो, कोरेक्स, कोडिस्टार, बुकोगास्ट, वोवेरान, सुपर स्पैश, ड्यूवाडिलन, फेनारगन, सुपर स्पैस, सिनिरेस्ट, जस्टिन, स्ट्राटोक्रोम आदि।
क्राइम ब्रांच ने ड्रग विभाग से दवाओं की जानकारी जुटाने के लिए कहा है। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के मुताबिक मेडिकल स्टोर पर की गई कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर बुलाया गया था। ड्रग विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर नशीली 38 प्रकार की नशीली दवाएं बरामद की हैं। वहीं ड्रग विभाग ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

  • Related Posts

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 6 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 6 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 6 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 16 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए