मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ छापेमारी, MTP किट बेचने का था आरोप

करनाल। मेडिकल स्टोरों में प्रबंधित और नशीली दवा बिक्री के मामले बढ़ते ही जा रहे है। लगातार हो रही छापेमारी के बाद भी प्रतबंधित दवा बेचने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि कुछ समय पहले ही करनाल में एक मेडिकल स्टोर में छापेमारी की गई थी। आरोप MTP किट बेचने का था। अब एक बार फिर से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के तहत कर्ण विहार इलाके स्थित वंदना मेडिकल हॉल पर छापेमारी की गई। हलांकि इस मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को अवैध दवाई बरामद नहीं हुई। यह छापेमारी खासकर एमटीपी किट की बिक्री की शिकायत की गई थी। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।

उधर मेडिकल स्टोर के मालिक ने कहा कि उन्हें फसाया जा रहा है। जिसके चलते बार-बार हमारी दुकान की चेकिंग करवाई जा रही है। पुलिस को जांच के दौरान कुछ नहीं मिला। वहीं, पुलिस की ओर से बताया गया कि अभी और जगह भी छापेमारी की जाएगी। पुलिस के पास कई झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायत भी मिली है। छापेमारी का यह अभियान जारी रहेगा।

दरअसल पुलिस गर्भपात करवाने वाले एक डॉक्टर से जुड़े एक अन्य मामले की जांच कर रही थी। जिस महिला डॉक्टर को तरावड़ी गर्भपात मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसी महिला डॉक्टर ने इस मेडिकल स्टोर की जानकारी दी थी। ऐसे में पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी महिला डॉक्टर ने बताया था कि उसके पास ग्राहक यहां से भी भेजे जाते हैं। जिसके चलते पुलिस ने आज यहां छापेमारी की पर पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ। इस मामले में अब तक पुलिस 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार इस मेडिकल हॉल पर 1 महीना पहले भी छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान से कुछ संदिग्ध दवाइयां बरामद हुई थी। दवाइयों को सील करके 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से इसी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। पुलिस को शक था कि यहां पर एमटीपी किट मिल सकती हैं। साथ ही यह शिकायत भी मिली थी कि यहां गर्भपात होता है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ