मेडिकल स्टोर पर मिला नशे का जखीरा, दो पर केस दर्ज

मुरादाबाद। औषधि विभाग की टीम ने संभल में एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा है। टीम ने जब्त दवा को सीज कर स्टोर संचालक दोनों साझीदारों के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। औषधि उपायुक्त आरपी पांडे ने बताया कि संभल में युवाओं को मेडिकल स्टोर से नशा करने में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयां बेचे जाने की शिकायत मिल रही थीं। जांच में पता चला कि नखासा थानाक्षेत्र के रुकंदी सराय में शुक्ला मेडिकल स्टोर से मानकों को ताक पर रखकर दवाओं की बिक्री की जा रही है। इन दवाओं की ज्यादा मात्रा का सेवन कर लोग नशा कर रहे थे।
सूचना के आधार पर मुरादाबाद के औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक, रामपुर के अनुरोध, अमरोहा के राजेश कुमार और बिजनौर के आशुतोष मिश्रा की टीम बनाकर छापामारी कराई गई। औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर बिना बिल की दवाइयों का भंडार पाया गया। स्टोर संचालकों ने कार्रवाई का विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। विरोध के चलते पुलिस को बुलाना पड़ा। स्टोर से ट्रेमाडॉल इंजेक्शन की 70 वायल, स्पासमो प्रोक्सीवोन के 2424 कैपसूल और एविल की टेबलेट और इंजेक्शन भारी मात्रा में पकड़े गए। बरामद दवा की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। स्टोर संचालक मोहन चंद शुक्ला और मुनीजरा बेगम के खिलाफ ड्रग एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ