दवा तस्करी करने वाली महिला को 10 साल की कैद व एक लाख जुर्माना

सिरसा। प्रतिबंधित दवा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला को कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा की तस्करी करने के मामले में आरोपी महिला को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

यह है मामला

शहर थाना डबवाली पुलिस 18 मार्च 2020 को इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव डबवाली में एक संदिग्ध महिला दिखाई दी। महिला पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगी। पुलिस ने पीछा करके महिला को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला के थैले की तलाशी ली तो उसमें से प्रतिबंधित दवा की एक हजार गोलियां मिलीं।

महिला की पहचान चरणजीत कौर उर्फ रानी पत्नी गुरमेल सिंह निवासी वार्ड नंबर 17 टिब्बा बस्ती गांव डबवाली के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने चरणजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया।

वीरवार को पब्लिक प्रोसिक्यूटर मुनीष बजाज ने न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार से चरणजीत कौर को सख्त सजा का अनुरोध किया। न्यायाधीश ने आरोपी महिला चरणजीत कौर को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद की सजा सुना दी।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 19 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट