मेडिकल स्टोर से ड्रग्स बरामद, 4 गिरफ्तार

दुर्ग (छ.ग.)। पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली गोलियां और सिरप बरामद किया है। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक के साथ ही तीन नशेड़ियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि मेडिकल स्टोर संचालक बिना डॉक्टरी पर्ची के नशीली दवाइयां व सिरप बेचता था। शिकायत मिलने पर चौहान मेडिकल स्टोर पर पुलिस ने दबिश दी।

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने पहले पाइंटर बनाकर सिपाही को मेडिकल स्टोर भेजा। पाइंटर ने दुकान में बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवा खरीदी। इस दौरान पाइंटर के इशारे पर पुलिस ने मेडिकल संचालक अजय चौहान और 3 और खरीदारों को रंगे हाथों पकड़ा। जांच के दौरान दुकान में नशीली दवा का पूरा जखीरा मिला। पुलिस ने दुकान से इस्पासो रिडपाक्सीन 1272 की 53 पत्ता, नाइट्रावेट 10 की 28 पत्ता, नाइट्रोसन 10 की 10 पत्ता व विस्कोफ सिरप की 75 बोतल जब्त की।

पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक अजय चौहान के साथ खरीदार रेशम जायसवाल स्टेशन मरोदा 20 साल, बल्लू नेपाली स्टेशन मरोदा 20 साल व मिथलेश पाठकर जोन 3 खुर्सीपार को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ