दवा कंपनी आंचल केमिकल पर रेड, 325 करोड़ की ड्रग्स जब्त

मुंबई। रायगढ़ पुलिस ने दवा कंपनी आंचल केमिकल पर रेड कार्रवाई की है। इस छापेमारी में कुल 325 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स जब्त की गई है। वहीं मौके से मालिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस अधिकारियों ने रायगढ़ जिले में स्थित खोपोली में दवा कंपनी आंचल केमिकल पर छापेमारी की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया है। आरोपी खोपोली के ढेकू गांव स्थित इंडिया इलेक्ट्रिक पोल्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के अंदर स्थित ‘आंचल केमिकल’ में एमडी ड्रग कंपनी चला रहे थे। पुलिस टीम ने यहां से एमडी ड्रग पाउडर बनाने में इस्तेमाल होने वाले 15 लाख रुपये के कच्चे रसायन और 65 लाख रुपये की एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी भी जब्त की है।

एमडी ड्रग्स जब्त

कोंकण रेंज के आईजी प्रवीण पवार ने बताया कि दवा कंपनी ‘आंचल केमिकल’ पर छापा मारकर 107 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त की है। इसके अलावा, तीन ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ के बाद पुलिस ने कई अन्य स्थानों पर छापा मारा। यहां से 218 करोड़ रुपये कीमत की 174 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। अब तक दोनों कार्यवाही में 325 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

नशीली दवाओं की विदेशों में सप्लाई

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि उन्हें आशंका है कि गोदाम से बरामद की गई दवाएं पिछले दो महीने से वहां रखी हुई थीं। आरोपी फर्जी दस्तावेज के आधार पर इन नशीली दवाओं की विदेशों में सप्लाई करते थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मामला दर्ज किया

कोंकण रेंज के आईजी प्रवीण पवार ने बताया कि पुलिस टीम की दोनों छापामार कार्यवाही में अब तक कुल 325 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं। आंचल केमिकल कंपनी खोपोली के ढेकू गांव में इंडिया इलेक्ट्रिक पोल्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के अंदर चलाई जा रही थी। इस मामले में खोपोली पुलिस स्टेशन में एंटी-नारकोटिक्स एक्ट, नारकोटिक ड्रग्स, साइकोएक्टिव सब्सटेंस एक्ट 1985 की धारा 8सी, धारा 22सी और धारा 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक