मेडिसिन की डिलीवरी देने गए युवक की काट डाली जुबान, छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली। मेडिसिन की डिलीवरी देने गए युवक की जुबान काट डालने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस कंट्रोल रूम में बताया गया कि शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर-11 में मेडिसिन की डिलीवरी देने गए एक युवक की जुबान काट ली गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त युवक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महिला से पूछताछ, छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एक युवक के जुबान कटने का मामला संज्ञान में आया है। युवक एक 60 वर्षीय महिला के घर दवा की डिलीवरी देने गया था। पुलिस ने महिला से इस मामले में पूछताछ की। उक्त महिला ने आरोप लगाया है कि दवाई लेकर घर आए युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

घायल युवक अभी बोलने की स्थिति में नहीं

बताया गया है कि अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। युवक के बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। युवक की जुबान कैसे और किसने काटी, इसकी सही जानकारी युवक के बोल पाने की स्थिति में ही होगी। पुलिस ने महिला का बयान ले लिया है। अब पीडि़त के बयान और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस