राहत : एक हजार से ज्यादा दवाइयां हुई सस्ती 

नई दिल्ली। मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने 1032 दवाओं की कीमत को नियंत्रण के दायरे में ला दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुखलाल मंडाविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि जनसामान्य द्वारा बड़ी संख्या में इस्तेमाल की जाने वाली 1032 जरूरी दवाओं की कीमत को नियंत्रित किया है। जरूरी दवाओं की कीमत में 90 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की है। कीमत नियंत्रण के कारण ही अब जन औषधि केंद्रों पर मिल रही 526 किस्म की विभिन्न दवाएं बाजार कीमत से 90 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक महंगी दवाओं को आवश्यक दवाओं की सूची से बाहर रखने के सवाल के जवाब में बताया कि आवश्यक दवाओं की सूची स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार करता है। इसमें व्यापक इस्तेमाल वाली दवाएं शामिल हैं। मंडाविया ने बताया कि इन दवाओं का वितरण देशभर में शुरू किए गए 5358 जन औषधि केंद्रों से किया जा रहा है। उन्होंने दवा की गुणवत्ता में भी कोई कमी नहीं होने का दावा करते हुए कहा कि मानकों की कसौटी पर ये दवाएं दुरुस्त पाई गई है। गरीब मरीजों को दवाएं नहीं मिल पाने की समस्या के सवाल पर उन्होंने बताया कि प्रत्येक जन औषधि केंद्र से 700 से अधिक दवाएं वितरित हो रही हैं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि दवाओं की मात्रा कम हो सकती है, लेकिन जन औषधि केंद्रों पर प्रतिदिन औसतन 20 ट्रक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के कारण इन पर दवाओं का अभाव नहीं हो सकता है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए