रिश्वत लेते फार्मासिस्ट का वीडियो वायरल, सस्पेंड 

कानपुर। बिल्हौर सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट राजेंद्र श्रीवास्तव गरीब मरीजों से सरकारी दवा देने के बदले पैसे की वसूली करने के अलावा मेडिकल स्टोर में दवाओं की बिक्री करता था। किसी मरीज ने उसका पैसे लेते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जानकारी लगते ही सीडीओ ने सीएसची की निरीक्षण किया और मामला सही पाए जाने पर सीएमओ को जानकारी दी। इसके बाद फार्मासिस्ट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर जांच बैठा दी गई है। गौरतलब है कि बिल्हौर सीएसची में राजेंद्र श्रीवास्तव कई सालों से तैनात हैं। डॉक्टरों और अलाधिकारियों के सहयोग से बड़े पैमाने पर सरकारी दवाओं की बिक्री बाजार में करने के साथ ही सीएसची के डॉक्टरों द्धारा लिखी गई दवाओं के बदले भी पैसे की वसूली करता था। मरीजों और उनके परिजनों ने एसडीएम बिल्हौर, सीएसची अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच एक मरीज फार्मासिस्ट से दवा लेने के लिए गया।

जहां उसने पैसे की डिमांड कर दी। मरीज ने मुंहमांगी रकम दे दी और इसी दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। मरीज ने वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो की खबर मिलते ही डीएम ने सीडीओ को सीएसची भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर सीएमओ ने फार्मासिस्ट को सस्पेंड कर जांच के बाद एफआईआर दर्ज करा जेल भेजे जाने की बात कही है। सीएसची में आए मरीजों का कहना है कि राजेंद्र श्रीवास्तव फीवर की एक गोली के बदले पांच तो एक इंजेक्शन का पचास रुपए लेता था। पैसे नहीं होने पर दवा नहीं होने की बात कह टरका देता। स्थानीय लोगों ने फार्मासिस्ट की घूसखोरी की शिकायत सीएसची अधिक्षक व एसडीएम बिल्हौर से कई बार की, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। पिछले साल बिल्हौर सीएसची में बड़े पैमाने पर दवाइयां जलाएं जाने की मामला भी सामने आया था। उसका भी वीडियो वायरल हुआ। जांच के नाम पर खानापूर्ति के बाद फार्मासिस्ट को क्लीनचिट दे दी गई थी। मामले पर सीएमओ ने कहा फार्मासिस्ट को निलंबित कर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करा जेल भेजा जाएगा।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC