नशीली दवाओं के विक्रेताओं पर कसा जाएगा शिकंजा 

रायपुर (छ.ग.) । राज्य में नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ  खाद्य एवं औषधि प्रशासन जल्द ही शिकंजा कसेगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो राज्य में पिछले कुछ दिनों से नशे का कारोबार बड़ी तेजी से फलफूल रहा है। प्रशासन के आला अधिकारी भी कई मौकों पर इसे स्वीकार कर चुके हैं। वहीं, कुछ मामलों में इस धंधे में संलग्न लोगों को पकडक़र उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। उम्मीद है कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मुखिया कंट्रोलर बनें बी.सर्वेश्वर नागेन्द्र के नेतृत्व में नशीली दवाओं के विक्रेताओं पर आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजधानी में ही मनोविकार, नींद ना आने व तनाव जैसी बीमारियों के लिए कारगर दवाएं मरीजों को भले ही ना मिलें, लेकिन नशाखोरों तक जरूर पहुंच रही हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के दिशा- निर्देशों की वजह से असल मरीजों को उपरोक्त उल्लेखित बीमारियों की दवाओं को खरीदने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन नशा करने वालों को ये सारी दवाएं आसानी से मिल जाती हैं। वे इन दवाओं का इस्तेमाल सस्ते नशे के रूप में करते हैं। प्राय: यह देखने में भी आया है कि किसी घटना या वारदात को अंजाम देने के पूर्व अपराधी दवाओं का उपयोग नशे के रूप में करने लगे हैं। नशा करने वालों में नाबालिगों की संख्या में इजाफा भी चौकाने वाला है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले दवा विक्रेताओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर पाता है। इस वजह से राज्य में ऐसे तमाम दवा विक्रेता जिनके खिलाफ  नशीली दवाओं की आपूर्ति व बिक्री में संलिप्तता की शिकायतें हैं, उन जिलों में औषधि प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जा रही है व कुछ मामलों में कार्रवाई के पूर्व अच्छी तरह से जांच भी जारी है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत