रेडियोग्राफर का डिप्लोमा देकर मुकर रहा रोहतक पीजीआई

पीजीआई रोहतक स्वास्थ्य सेवाओं से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में रहता है। डॉक्टरों की दवाओं में कमीशन, मरीजों का दवा न मिलना, जांच मशीने खराब रहना, डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर निजी अस्पतालों का रास्ता दिखाना आदि ढेर सारी गड़बडिय़ां हैं, जिनके चलते आए दिन मरीजों के सहायक और प्रबंधन के बीच तीखी नोक-झोंक चलती रहती है। ताजा मामला बेहद हैरान करने वाला है। दरअसल, पीजीआईएमएस संस्थान द्वारा साल 2010 तक रेडियोथैरेपी डिप्लोमा कराया जाता था। वर्तमान में इसी संस्थान में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले रेडियोग्राफरों को अब कहा जा रहा है कि उनका डिप्लोमा वैध नहीं है।

कुलसचिव को लिखि शिकायत में एक रेडियोग्राफर ने बताया कि उस समय उन्होंने एक बॉन्ड भरा था, जिसमें स्पष्ट लिखा था कि इस डिप्लोमा के आधार पर वे प्रदेश या पीजीआईएमएस रोहतक में सरकारी नौकरी कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने साल 2016 में जून में निकले रेडियोग्राफर पद के लिए आवेदन भरे थे। इसके तहत सितंबर 2017 में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होना था लेकिन अब उनके डिप्लोमा को जांच में शामिल नहीं किया गया है। इस वजह से वे बेरोजगार हो गए। पीजीआई की इस कार्यशैली से रेडियोग्राफर गुस्से में हैं। रजिस्ट्रार कार्यालय में एकत्रित हुए रेडियोग्राफरों ने विरोध की रणनीति बनाई। उन्होंने रजिस्ट्रार के नाम शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की और स्पष्ट कहा कि उनके डिप्लोमा को स्वीकृत नहीं किया गया तो कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

Related Posts

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली। दवा उद्योग को सरकार 7,000 करोड़ की मदद देने की कवायद में जुटी है। औषधि विभाग देश में बल्क-ड्रग का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें…

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील