परिवार नियोजन के विकल्पों में विस्तार

सरकार ने दो नए गर्भ निरोधकों की शुरूआत कर देश के लोगों को उपलब्ध परिवार नियोजन के विकल्पों में विस्तार किया है। इनमें एक गर्भ निरोधक इंजेक्शन के रूप में है और दूसरा गोली के रूप में है। ये गर्भ निरोधक वर्तमान में चिकित्सा महाविद्यालयों और जिला अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में गर्भ निरोधकों की आपूर्ति और वितरण में सुधार लाने के लिए एक नए सॉफ्टवेयर फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स इंफॉर्मेशन सिस्टम (एफपी-एलएमआईएस) की शुरुआत की है, जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं तथा गर्भ निरोधकों और आशा कार्यकर्ताओं के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है।
अब तक 10 राज्यों, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली और गोवा में इसकी शुरुआत की गई है। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि ये गर्भ निरोधक सुरक्षित और प्रभावी हैं। ‘अंतरा’ इंजेक्शन तीन महीनों के लिए कारगर है तथा ‘छाया’ गोली एक सप्ताह के लिए प्रभावी है। यह दंपतियों की बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी जिससे महिलाओं को उनकी गर्भधारण योजना में मदद मिलेगी. इन गर्भ निरोधकों की शुरूआत केन्द्रीय परिवार नियोजन पहल ‘मिशन परिवार विकास’ के तहत की गई है।

  • Related Posts

    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    नई दिल्ली। दवा उद्योग को सरकार 7,000 करोड़ की मदद देने की कवायद में जुटी है। औषधि विभाग देश में बल्क-ड्रग का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें…

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 5 views
    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 12 views
    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 11 views
    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 12 views
    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 12 views
    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 15 views
    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील