90 करोड़ में भी दवा नहीं मिल रही

मोतिहारी: राज्य की नीतीश सरकार सत्ता के लालच में दल-बदल करने में जुटी है, इधर जमीन पर स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। स्वास्थ्य के लिए पूर्वीं चंपारण का सालाना बजट करीब 90 करोड़ आता है लेकिन मरीजों को दवा तक निजी दुकान से खरीदनी पड़ती है। अस्पताल में मुफ्त दवा, मुफ्त ऑपरेशन, अल्ट्रासाउंड और कई जरूरी जांच मुफ्त करने का जो दावा किया जा रहा है, वह झूठा साबित हो रहा है। छोटा अस्पताल हो या बड़ा, ईमानदारी से जांच की जाए तो बड़ी गड़बडिय़ां सामने आएंगी। जानकारों की मानें तो उक्त राशि या तो ठीक से खर्च नहीं हो पाती या फिर कागजी खानापूर्ति की कवायद में लैप्स हो जाती है। हालत ये है कि प्रसव के दौरान महिला को मिलने वाली सहायता राशि भी वितरित नहीं हो पा रही।

गर्भ के दौरान महिला का चार बार खून, वजन आदि की जांच करनी होती है। तत्पश्चात 360 कैल्शियम और 360 आयरन की गोलियां दी जाती है। लेकिन यहां अस्पतालों में कहीं-कहीं जांच तो होती है पर दवा नहीं दी जाती। मजबूरन बाजार से दवा लेनी पड़ती है। साधारण प्रसव के दौरान दवा के लिए 600 रुपये देने का प्रावधान है मगर विभागीय दिक्कतों के कारण इसमें भी खोट है। मरीज को पर्ची थमा दी जाती है कि बाहर से दवा ले लो। गर्भवती महिला और शिशु-जननी, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, नवजात बीमार बच्चे, कालाजार रोगी, सीनियर सिटीजन आदि को लाने-ले जाने की मुफ्त एंबुलेंस व्यवस्था है लेकिन देख-रेख के अभाव में करीब 12 एंबुलेंस कबाड़ हो गई तो पांच-छह एंबुलेंस पैसे के अभाव में गैरेज से अस्पताल तक का सफर तय नहीं कर पा रही। कुलमिलाकर स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट