रोहतक के निजी अस्पतालों का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य विभाग की लौटाएंगे वैक्सीन, करेंगे सीधी खरीद

रोहतक। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को भेजी गई कोविशील्ड व कोवैक्सीन लौटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें कहा गया है कि यदि वह वैक्सीन लेना चाहते हैं तो वह सीधे भारत बॉयोटैक व सीरम इंस्टीट्यूट से संपर्क करें।

डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों पर सभी निजी अस्पतालों को पत्र जारी कर दिया है कि वह कोरोना की वैक्सीन लौटा दें और अपना पैसा वापस ले लें। यदि किसी को वैक्सीन चाहिए तो वह सीधा कंपनी से संपर्क करें। इसके लिए निजी अस्पतालों को वहां के कांटेक्ट नंबर व पता उपलब्ध करा दिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग किसी निजी अस्पताल को वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराएगा।

बता दें स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 942 लोगों का टीकाकरण किया है। इसमें सभी 18 से 44 आयु वर्ग वाले शामिल थे। इसके लिए चिडी, किलोई, महम, मदीना, जिला अस्पताल, पीजीआईएमएस, निंदाना, कलानौर, काहनौर आदि साइट थी। गौरतलब है कि इस आयु वर्ग के लिए जिले को 12 हजार कोविशील्ड की डोज मिली है। जिले में कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाने के लिए सात हजार वैक्सीन और आ गई हैं। यह डोज विभाग फिक्स साइट पर ही लगाएगा। फिलहाल निजी साइट पर टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए अगल साइट के साथ अलग सीबीसी मैनेजर, अलग वैक्सीनेटर होंगे। इसमें उन्हीं लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा जोकि पहले पंजीकरण करा चुके हैं। आरोग्य सेतु व कोविड एप के जरिये पंजीकरण हो रहा है। सेशन ओपन होने पर लाभार्थियों को संदेश पहुंच जाता है। अभी लॉकडाउन को देखते हुए ही सेशन ओपन किए जा रहे हैं।

टीकाकरण में तकनीकी समस्या आफत बनी हुई है। टीकाकरण में समस्या आ रही है कि एक बार सैशन खुलने पर पोर्टल ऑटोमैटिक पंजीकृतों पर मैसेज भेज देता है। इसमें जिन लाभार्थियों को जहां पर लोकेशन दी जाती है, उन्हें वहीं पहुंचना होता है। वह दूसरी जगह जाकर टीकाकरण नहीं करा सकते। इस समस्या से निपटने के लिए आगे पहले पीजीआईएमएस व जिला अस्पताल में सेशन शुरू किया जाएगा।

  • Related Posts

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 1 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 2 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 2 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 16 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 16 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 14 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद