वाणिज्य मंत्रालय ने चिकित्सा उपकरण, फार्मा समेत संभावित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा

Commerce Ministry: वाणिज्य मंत्रालय (Commerce Ministry) ने  निर्यातकों से खाद्य, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग जैसे संभावित प्रमुख क्षेत्रों और 12 प्रमुख बाजारों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। इन 12 प्रमुख बाजारों में खाद्य, कपड़ा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा उपकरण, फार्मा और ऑटो घटक जैसे उद्योग शामिल हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक की अध्यक्षता की (Commerce Ministry) 

इस बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के द्वारा की गई। जिन छह क्षेत्रों में देश के निर्यात को बढ़ाने की भारी संभावना है उनमें खाद्य, कपड़ा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा उपकरण, फार्मा और ऑटो घटक शामिल हैं। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर मेलों और प्रदर्शनियों का आयोजन करने को भी कहा गया है। मंत्रालय द्वारा उद्योग और निर्यातकों के साथ बैठक के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा की गई।

अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील, जर्मनी, सऊदी अरब, स्वीडन, ताइवान, दक्षिण कोरिया, जापान और रूस में निर्यात को बढ़ावा 

मुख्य वैश्विक गंतव्य जहां निर्यात को और बढ़ावा दिया जा सकता है उनमें अमेरिका, ब्रिटेन , ब्राजील, जर्मनी , सऊदी अरब , स्वीडन , ताइवान , कोरिया, जापान और रूस शामिल हैं। बैठक में भाग लेने वाले एक उद्योग प्रतिनिधि ने कहा कि व्यापार और निवेश दोनों पर जोर दिया गया। निवेश बढ़ाने से वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एकीकरण के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

यह बैठक इसलिए बहुत महत्वपूर्ण रही  क्योंकि वैश्विक बाजारों में मांग में कमी के कारण देश का व्यापारिक निर्यात पिछले चार महीनों से घट रहा है। एक निर्यातक ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण जून के निर्यात आंकड़े भी “निराशाजनक” दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- DOP ने राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति को बेहतर बनाने और लागू करने के दस्तावेज जारी किए

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मई में निर्यात लगातार चौथे महीने सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत घटकर 34.98 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर पांच महीने के उच्चतम स्तर 22.12 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत