ऑर्गेनिक फूड के नकली दावों पर कसा जायेगा शिकंजा

FSSAI: ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों के झूठे दावे की जानकारी के बाद अब भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरु कर दी है। भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण ने अपने सभी फूड टेस्टिंग प्रयोगशालाओं को निर्देश दे दिए हैं कि फूड टेस्टिंग में सुधार लाया जाये और ऑर्गेनिक फूड को शुद्ध बनाए जाने पर ध्यान रखा जाये।

इन दिनों सरकार ऑर्गेनिक फूड को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। कुछ कंपनियों के द्वारा इस संबंध में झूठे दावा किए जा रहे हैं। इस वक्त चाय, गुड़, तेल और पाउडर सबसे लोकप्रिय ऑर्गेनिक प्रोडेक्ट्स है। इन चीजों के बाद इस सूची में दुग्ध उत्पादों का स्थान है।

भारत में ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ी (FSSAI)

खाद्य विशेषज्ञों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों का बाजार आने वाले सालों में बहुत तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह लोगों में सेहत के प्रति जागरुकता बढ़ना है। साथ ही बड़ी संख्या में खाद्य पदार्थों में मिलावट की घटनाओं के कारण भारत में ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें- वाणिज्य मंत्रालय ने चिकित्सा उपकरण, फार्मा समेत संभावित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा

भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण ने हाल ही में नकली ऑर्गेनिक उत्पादों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मसौदा खाद्य और मानक (ऑर्गेनिक खाद्य) विनियम, 2017 की घोषणा की। इस विनियमन के लिए बाजार में ऑर्गेनिक के रूप में बेचे जाने वाले उत्पादों को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राष्ट्रीय ऑर्गेनिक उत्पादन कार्यक्रम या कृषि मंत्रालय की भागीदारी गारंटी योजना द्वारा प्रमाणित करने की आवश्यकता होगी। एफएसएसएआई के पास भोजन की गलत ब्रांडिंग और भ्रामक विज्ञापनों के लिए एक परिभाषा और दंड है। गलत ब्रांडिंग के लिए तीन लाख रुपये तक और भ्रामक विज्ञापन के लिए 10 लाख रुपये तक का जुर्माना है।

क्या होता है ऑर्गेनिक प्रोडेक्ट्स (organic foods) 

ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों (organic foods) उन पदार्थों को कहा जाता है जिन्हें बिना किसी कृत्रिम कीटनाशक और उर्वरक के तैयार किया जाता है। इन्हें जेनेटिकली बदलाव भी नहीं किया जाता है यानि इसकी प्रकृति से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाती। खाद्य नियामक संस्था द्वारा इस तरह के खाद्य पदार्थों को प्रमाणित किया जाता है। इसके बाद ही इन्हें बाजार में बेचने के लिए उतारा जाता है।

भारत में ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों का बाजार आने वाले सालों में काफी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत