वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा, बिहार में लगा मोदी, शाह, सोनिया को कोविड टीका

पटना : बिहार के पटना में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सोनिया, गांधी, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार को कोविड टीका लगाया गया. दरअसल ये सभी दक्षिण बिहार के एक जिले के निवासियों के नाम हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करायी है और कोविड का टीका लगवाया है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की माने तो ये सभी अरवल जिले की करपी पंचायत के निवासी हैं जिनकी कोविड-19 की जांच और टीकाकरण किया गया है.

अरवल के जिलाधिकारी जे. प्रियदर्शिनी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में करीब 20 दिन पहले आया, जब सिविल सर्जन रिकॉर्ड का निरीक्षण कर रहे थे. संबंधित दो डेटा ऑपरेटरों को बर्खास्त कर दिया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उन्होंने कहा कि जिले के अन्य हिस्सों के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं. यदि इस तरह की कोई और त्रुटि सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अजीबो-गरीब रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए चर्चित रहे बिहार, जिसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण 1990 के चारा घोटाले के दौरान मवेशियों को स्कूटर पर ले जाते दिखाया गया था, जिसका नाम हाल ही में अभिनेता सनी लियोनी और इमरान हाशमी के नाम कॉलेज के छात्र-छात्राओं और नौकरी के उम्मीदवारों के तौर समाचार में आने के कारण सुर्खियों में था.

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश के इस ताजा मामले, जिसमें मोदी, शाह, गांधी और चौपडा को टीका लगाते हुए दर्शाया गया है, की एक सूची का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कटाक्ष किया, ‘‘हम देख सकते हैं कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग को भ्रष्ट और अक्षम क्यों माना जाता है.

यादव ने नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट के परोक्ष संदर्भ में ट्वीट किया जिसने राज्य को विभिन्न मापदंडों पर देश में सबसे नीचे रखा है। हालांकि सत्ता पक्ष द्वारा इसका जोरदार विरोध किया गया था.

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 14 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ