शर्म करो डॉक्टर साहब! कहां से हो आप भगवान ?

झांसी। उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ऐसी खबर जिसे पढ़ आपको डॉक्टरों से विश्वास उठ जाएगा। खासतौर पर उस बात से जिसमें कहा जाता है कि डाक्टरों को भगवान का दूसरा अवतार माना जाता है। झांसी से जो घटना सामने आई है उसके हिसाब से आप कभी भी किसी डॉक्टर को भगवान तो क्या इंसान तक नहीं कहेंगे।

उत्तर प्रदेश के झांसी में डाक्टरों ने ऐसा कारनामा किया की लोगों की रुह कांप जाए। झांसी के रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने एक मरीज का कटा पैर उसके सिरहाने पर तकिये के तौर पर रख दिया। जी हां, आपने सही पढ़ा।

बताया जा रहा है कि झांसी के इटायल गांव का रहने वाला घनश्याम राजपूत स्कूल बस में क्लीनर है। वह स्कूल बस में बच्चों को छोड़ने स्कूल जा रहा था कि थोड़ी दूर जाकर बस पलट गई और घनश्याम के दोनों पैर बस के नीचे कुचल गए। जिसके बाद क्लीनर को झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां इस क्लीनर के साथ डॉक्टरों ने ये कारनामा कर दिया।

अब आप खुद सोचिए कैसे अब डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कह सकते है। इस घटना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। मामले पर हंगामा मचता देख प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कुछ डाक्टरों को निलंबित किया है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए