सेक्सुअल हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए शिलाजीत के सेवन की सलाह दी जाती है। इससे, कई सेक्सुलअल हेल्थ रिलेटेड समस्याओं से राहत मिलती है। इसीलिए, लोग इसके सेवन से अपनी समस्याओं को नैचुरली ठीक करने की कोशिश करते हैं। शिलाजीत के सेवन के जहां कई फायदे हैं। वहीं, इसके सेवन से नुकसान भी काफी गम्भीर होते हैं। शिलाजीत या किसी भी प्राकृतिक औषधि के सेवन के समय उसकी मात्रा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। अक्सर, लोग इन दवाइयों को खाते-पीते समय उसकी मात्रा कम या ज़्यादा रखते हैं। यही वह चूक है जो लोगों को इन बहुउपयोगी दवाइयों का फायदा देने की बजाय नुकसान पहुंचाती है। शिलाजीत के सेवन के समय भी जो लोग जल्द और बेहतर रिज़ल्ट के लिए शिलाजीत की मात्रा ज़्यादा ले लेते हैं। उन्हें, भी कई प्रकार के साइड-इफेक्ट्स होते हैं।
आयुर्वेदिक और हर्बल एक्सपर्ट्स के अनुसार शिलाजीत की सही मात्रा ना लेने पर इस तरह के नुकसान होते हैं।
शरीर का तापमान बढ़ना:
इंडियन वियाग्रा या शिलाजीत के सेवन से जो सबसे पहला साइड-अफेक्ट दिखता है। वह, है शरीर की गर्मी बढ़ जाना। इसमें, गर्मी के कारण हाथ-पैर और पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। तापमान संतुलित ना रहने के कारण मूड बिगड़ा हुआ रहता है और सिर दर्द जैसी परेशानियां भी होती हैं।
तलवों में जलन:
एलर्जिक रिएक्शन्स:
गर्मी और एलर्जी के चलते त्वचा पर फोड़े-फुंसी, रैशेज़ और इरिटेशन जैसी परेशानियां दिखना भी इंडियन वियाग्रा यानि शिलाजीत का साइड-इफेक्ट हो सकता है। इसी तरह, शिलाजीत के सेवन से उल्टी होना, बेचैनी महसूस करना या फिर हार्ट बीट भी बढ़ सकती है।
ज़्यादा यूरिनेशन:
बार-बार पेशाब करने की इच्छा भी शिलाजीत के अत्यधिक सेवन का एक साइड-इफेक्ट हो सकता है।