सन फार्मा ने मिलाया चीन की दवा कंपनी से हाथ

नई दिल्ली। दवा निर्माता कंपनी सन फार्मास्यूटिकल ने चीन की चाइना मेडिकल सिस्टम (सीएमएस) के साथ करार किया है। सन फार्मा और सीएमएस के बीच यह करार मैनलैंड चीन में सात जेनेरिक उत्पादों को विकसित करने और उनका व्यवसायीकरण करने के लिए किया गया है। नये सात उत्पादों के लिए किए गए करार के बाद सन फार्मा और सीएमएस का सहयोग अब कुल 8 उत्पादों के लिए हो गया है। इन सभी आठ उत्पादों का बाजार का मैनलैंड चीन में लगभग 1 अरब डॉलर से अधिक का है। समझौते की प्रारंभिक अवधि मैनलैंड चीन में संबंधित उत्पादों की पहली वाणिज्यिक बिक्री से 20 साल की होगी, जिसे दोनों पक्षों के आपसी समझौते के अनुसार अतिरिक्त तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। दूसरी तरफ बीएसई में सन फार्मा का शेयर 2.30 रुपये या 0.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 414.75 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूंजी 99,509.96 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 678.80 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 350.40 रुपये तक फिसला है।

Related Posts

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

अहमदाबाद (गुजरात)। फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। एक जानी-मानी दवा कंपनी पर साइबर हमला हुआ है। हैकर्स ने कंपनी का डेटा बहाल करने…

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

रानियां, सिरसा (हरियाणा)। दुकान पर रेड कर 50 लाख की नशीली दवाएं जब्त की हैं। पुलिस ने मेडिकल नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की है। सीआईए की टीम ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र