सरकार ने घर पर दवाइयां डिलीवर करने को दी मंजूरी

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के अब तक 653 मामले मिल चुके हैं। आज दिल्ली में 5, गुजरात में 3, महाराष्ट्र में 2 और अंडमान में 1 पॉजिटिव मिला। अंडमान में पहली बार इस संक्रमण का मामला सामने आया है। देश में कोरोनावायरस से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, केंद्र सरकार ने दवाओं की होम डिलीवरी को मंजूरी दे दी है। वहीं, ओडिशा सरकार ने कॉर्पोरेट्स और मेडिकल कॉलेजों के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया है जिसके तहत राज्य में कोराना मरीजों के लिए देश का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। इसमें 1000 बेड होंगे। यह 15 दिन में सेवाएं देने लगेगा।
दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक का एक डॉक्टर उसकी पत्नी, बेटी और दो अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग सऊदी अरब से आई एक महिला के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए। अब इन लोगों के संपर्क में आए 800 लोगों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है।
गोवा में बुधवार देर रात संक्रमण के तीन नए मामले मिले। इसमें से 25 साल का व्यक्ति स्पेन से जबकि 29 साल का शख्स ऑस्ट्रेलिया से और 55 साल का तीसरा संक्रमित अमेरिका की यात्रा से आया था। उधर, अहमदाबाद में 85 साल की बुजुर्ग महिला ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। महिला कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटी थी। तबीयत खराब होने पर 22 मार्च को उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गुरुवार को कर्नाटक में 75 साल की महिला की, श्रीनगर में 65 साल के बुजुर्ग की, मुंबई में 65 साल की महिला की और गुजरात के भावनगर में 70 साल की महिला और भीलवाड़ा में एक मरीज की मौत हुई। बुधवार को भी तीन मौतें हुई थीं। सुबह तमिलनाडु के मदुरै में 54 साल के मरीज, शाम को उज्जैन में 65 साल की महिला की और देर रात अहमदाबाद में 85 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।

Related Posts

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

रुडक़ी (उत्तराखंड)। मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।…

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

पुणे (महाराष्ट्र)। नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल किया गया है। खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने यह कार्रवाई जेजुरी एमआईडीसी स्थित फार्मा पर की। इंडुकेयर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे