तीन मेडिकल स्टोरों पर रेड, मास्क की कालाबाजारी करते पकड़े

बीकानेर (राजस्थान)। कोरोना संक्रमण के चलते शहर में हैंड सेनेटाइजर और मास्क की मांग बढऩे पर इसकी कालाबाजारी भी तेज हो गई है। आठ रुपए का मास्क 30 रुपए तक बिक रहा है। औषधि विभाग ने 22 मेडिकल शॉप की जांच की ,जिनमें से तीन दुकानदार मास्क अधिक मूल्य पर बेचते पाए गए। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
औषधि विभाग के निरीक्षण के दौरान मुक्ता प्रसाद नगर स्थित मैसर्स रियल प्राइस फार्मा और मां कामाख्या मेडिकल एवं जनरल स्टोर पर थ्री प्लाई मास्क 20 रुपए में बेचा जा रहा था। इसका खुदरा मूल्य 10 रुपए निर्धारित है। इसी प्रकार रामपुरा बस्ती गली नंबर एक में जय कंचन मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर टू प्लाई मास्क 30 रुपए में बेचा जा रहा था। नॉन वोवन टू प्लाई मास्क का अधिकतम खुदरा मूल्य आठ रुपए निर्धारित है। तीनों दुकानों के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष मुटनेजा ने बताया कि सभी दवा विक्रेताओं को हैंड सेनेटाइजर की उपलब्धता बनाए रखने और मास्क की कालाबाजारी नहीं करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के दल में औषधि नियंत्रक अधिकारी शेखर चंद्र चौधरी, लोकेश सिंह, जितेन्द्र बोथरा तथा विनोद जुनेजा एसीएलएम शामिल थे। टू प्लाई मास्क की 8 रुपए और थ्री प्लाई मास्क की कीमत 10 रुपए है। सेनेटाइजर का मूल्य सौ रुपए प्रति 200 एमएल निर्धारित है। सभी औषधि विक्रेताओं को यह मूल्य अपनी दुकानों के बाहर अंकित करना होगा। सुभाष मुटनेजा ने बताया कि बिना लेबल व एमआरपी अंकित सेनेटाइजर व मास्क बेचना अपराध है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 14 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़