सर्जिकल उपकरण और दवा सप्लाई का ठेका देने के नाम पर दो करोड़ ठगे

लखनऊ (उप्र)। सर्जिकल उपकरण और दवा सप्लाई का ठेका देने के नाम पर दो करोड़ रुपये हड़प लेने का मामला प्रकाश में आया है। ठेकेदार ने इस बारे में डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार से शिकायत की। मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह है मामला

बरावन कला निवासी ठेकेदार आमीर मोहम्मद पिछले साल आईआईएम रोड निवासी अभिनंदन गुप्ता से मिले थे। अभिनंदन ने उन्हें बताया कि उसके जीजा की यश फार्मा के नाम से फर्म है। वह बड़े अस्पतालों में दवा के साथ सर्जिकल आइटम व अन्य उत्पाद सप्लाई करते हंै। हाल में कुछ और अस्पतालों से टेण्डर मिला है। उसे पूरा करने के लिए रुपयों की जरूरत है। निवेश करने वाले को अच्छा लाभ भी मिलेगा।

झांसे में लेकर दो करोड़ रुपये ठगे

अभिनंदन ने इस तरह आमीर को अपनी बातों में उलझा लिया। कम वक्त में लाभ कमाने के लालच में आकर आमीर ने भी दो करोड़ रुपये लगा दिए। इसके बाद भी उन्हें मुनाफे में हिस्सा नहीं मिला। पूछताछ करने पर अभिनंदन, उसके रिश्तेदार अंशुमान, दीपक और आशीष उसे धमकाने लगे। इससे परेशान होकर पीडि़त ने डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार से मिलकर शिकायत की। डीसीपी के निर्देश पर दुबग्गा कोतवाली मेंं छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई