सस्ता नहीं होगा हैंड सैनिटाइजर !

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपयोगी माना जाने वाला हैंड सैनिटाइजर ससता नहीं होगा। इस पर 18 फीसदी के बजाए 12 फीसदी जीएसटी लगाने की व्यापारियों की मांग पर राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं। कारोबारियों की दलील है कि इस उत्पाद पर इतना ही जीएसटी लगाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल मेडिकल कार्यों में होता है इसलिए इस पर 12 फीसदी जीएसटी ही लगाया जाना चाहिए। पिछले हफ्ते जीएसटी इंटेलीजेंस के महानिदेशक ने जीएसटी अधिकारियों को चि_ी लिखकर चेताया था कि एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियां बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी कर रही हैं। जीएसटी के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नरों और चीफ कमिश्नरों को लिखी गई चि_ी में जीएसटी इंटेलीजेंस की तरफ से इनपुट दिया गया था कि कुछ कंपनियों 18 के बजाए इसे 12 फीसदी जीएसटी के साथ बेच रही हैं। जीएसटी इंटेलीजेंस यूनिट ने ये भी बताया कि चिकित्सीय इस्तेमाल की चीजें 12 फीसदी के दायरे में आती हैं वहीं फंगीसाइड, बायोडीजल और पेस्टीसाइड जैसी चीजों पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है और सैनिटाइजर चिकित्सीय वर्ग में। मामले से जुड़े अधिकारी का ये भी कहना है कि अगर सरकार सैनेटाइजर को 12 फीसदी के दायरे में लाने का फैसला करती भी है तो इसके लिए जीएसटी काउंसिल की मंजूरी लेनी पड़ सकती है और कारोबारियों को फौरी राहत नहीं मिलेगी। आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के पहले देश में सैनिटाइजर बनाने वाली सिर्फ 35 मैन्युफैक्चर्रस थे लेकिन अब इनकी तादाद बढक़र 48 हो गई है। वहीं देश में महामारी के पहले जहां इसका उत्पादन 1.95 करोड़ लीटर सालाना हुआ करता था अब ये बढक़र 4.15 करोड़ लीटर सालाना हो गया है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज