सहकारी भंडार तक पहुंची नकली दवाएं, दुकान से लिए 5 सैंपल

भरतपुर (राजस्थान)। जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार की दुकानों पर भी नकली दवाइयां सप्लाई हो जाने का मामला सामने आया है। कई दवाइयां ग्राहकों तक भी पहुंच गई। यह तब है जब शक होने पर दवाइयों की बिक्री करीब दो महीने पहले ही रोक दी गई थी। अब लैब की जांच रिपोर्ट में 5 में से एक दवा के नकली होने की पुष्टि हो गई है। जबकि बाकी 4 अन्य दवाओं की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। खास बात यह है कि सहकारी उपभोक्ता भंडार की दुकानों से नकली दवाएं बिकने का पता 12 दिसंबर, 2019 को चला। औषधि नियंत्रक की टीम ने सुभाष पार्क स्थित भरतपुर जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार में जांच की। वहां 5 दवाओं के नकली होने का शक हुआ। इन दवाओं की एक-एक स्ट्रिप ली गई और बाजार में उपलब्ध असली दवाओं से मिलान किया गया। इस दौरान पता चला कि नकली दवा पर बैच नंबर, अवधिपार की तिथि स्याही से लिखी हुई थी। जबकि असली दवा पर ये कंप्यूटर से ही प्रिंटेड होती हैं। इनमें एक दवा का रंग भी बिलकुल सफेद न होकर हल्का सफेद (ऑफ व्हाइट) था। संदेह के आधार पर तभी उपभोक्ता भंडार से 5 दवाओं के आधिकारिक तौर पर सैंपल लिए गए। साथ ही इन सभी दवाओं की बिक्री रोक दी गई थी। लैब से हाल ही में 4 फरवरी को मिली रिपोर्ट के मुताबिक टेबलेट जालरा 50 एमजी बैच नंबर बीसीके 61 का सैंपल फेल होना बताया गया है। इसमें मूल घटक (साल्ट) की मात्रा शून्य थी। लैब जांच रिपोर्ट के मुताबिक टेबलेट जालरा 50 एमजी को मल्टीनेशनल कंपनी नोवार्टिस हेल्थ केयर बनाती है जो डायबिटीज में काम आती है। लेकिन, भरतपुर जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार की दुकान से दवा का जो सैंपल लिया गया, वह असली से बिल्कुल मिलान नहीं खा रहा था। औषधि नियंत्रक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि असली दवा में महंगा सॉल्ट विल्डागिल्प्टन सॉल्ट 50 एमजी उपयोग किया जाता है। जबकि नमूने के तौर पर ली गई बैच नंबर बीसीके 61 में सस्ता सॉल्ट ग्लीमिप्राइड 3.17 एमजी उपयोग लिया गया था।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक