सात करोड़ की लागत से बनेगा ड्रग हब

प्रतापगढ़ (उप्र.)। स्वास्थ्य विभाग जिले में दवाओं का स्टॉक रखने के लिए जल्द ही ड्रग हब बनाएगा। इसके लिए सीएमओ को आदेश दे दिए गए हैं। ड्रग हब का निर्माण सात करोड़ की लागत से होगा। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग शहर से सात किमी के दायरे में निर्माण के लिए सवा एकड़ जमीन की तलाश कर रहा है।
जनपद में जिला, महिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी और पीएचसी को मिलाकर डेढ़ सौ सरकारी अस्पतालों का संचालन हो रहा है, मगर सरकारी अस्पतालों में दवा भेजने और शासन की ओर से दवा मंगवाने के लिए ड्रग हब का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके चलते सरकारी अस्पतालों में दवाओं का संकट बना रहता है। इससे मरीज परेशान होते हैं। योगी सरकार ने मरीजों की इस समस्या को दूर करने के लिए जनपद को ड्रग हब की सौगात दी है। जिला अस्पताल से सात किमी के दायरे में ड्रग हब का निर्माण कराया जाना है। ड्रग हब मेनरोड पर होगा, जिससे छोटे और बड़े वाहनों के आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। शासन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राजस्व विभाग ने भी ड्रग हब के निर्माण के लिए डेढ़ एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
सूत्र बताते हैं कि अफसर मेडिकल कालेज के चिह्नित जमीन के आसपास ही ड्रग हब के लिए भी जमीन तलाशने में लगे हुए हैं। ड्रग हब के निर्माण के बाद जिला और महिला अस्पताल के साथ ही सीएमओ की ओर से दवा रखने के लिए बने सीएमएसडी पर ताला लटक जाएगा। यहां के कर्मचारियों का काम भी खत्म हो जाएगा। ड्रग हब में बैठे अफसर और कर्मचारी अधीक्षकों की मांगों पर तत्काल दवा उपलब्ध कराएंगे।
दवा स्टोर पर कई वाहन रखे जाएंगे। इनका काम ड्रग हब से दवा लेकर जिला, महिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी और पीएचसी पर पहुंचाना होगा। इससे सरकारी अस्पतालों की दवा की ब्लैक में बिक्री पर जहां रोक लग जाएगी, वहीं सरकारी अस्पतालों में दवाओं का अकाल नहीं होगा। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के आदेश पर ड्रग हब के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मेन रोड पर चाहिए, इसलिए थोड़ी समस्या आ रही है। हालांकि सबकुछ ठीक रहा तो जमीन मिलते ही एजेंसी से आने वाली दवाओं को रखने के लिए हब तैयार करवा दिया जाएगा।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 14 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए