सावधान! कहीं आप दवा के नाम पर जहर तो नहीं खा रहे

जयपुर में 50 लाख की नकली दवाएं जब्त
जयपुर। सावधान! कहीं आप दवा के धोखे में जहर तो नहीं खा रहे। नकली दवा के कारोबार ने देशभर में अपने पैर फैला लिए हैं। इसका खुलासा जयपुर में ड्रग्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई में हुआ है। टीम ने मेडिसन से लेकर आईसीयू तक भर्ती मरीजों को इंफेक्शन होने पर दी जाने वाली एंटिबायोटिक्स की 50 लाख की नकली दवा का जखीरा पकड़ा है।
बता दें कि जयपुर से नकली दवाओं का देशव्यापी कारोबार चल रहा है। राजस्थान के लगभग सभी जिलों में बीती देर रात तक छापेमारी की गई। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक के अनुसार कार्यवाही रेल नगर स्थित कमला एंटरप्राइजेज के गोदाम में स्टॉक में की गयी थी। कमल एंटरप्राइजेज के पास दवा का सेल लाइसेंस था मगर स्टॉक लाइसेंस नहीं था इसी के चलते इस गोदाम पर कार्रवाई की गई लेकिर अंदर जाकर जब माजरा देखा गया तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गयी। कमला एंटरप्राइजेज के मालिक विनोद कुमार से टीम पूछताछ जारी है। ड्रग डिपार्टमेंट ने एंटिबायोटिक दवा मेडसेफ 200 एमजी, मिक्सीन 200 एमजी, जानफिक्स 200 एमजी एवं केटीसील 200 एंटीबायोटिक दवा का सैंपल लिया था जिनमें जीरो घटक पाया गया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नकली एंटीबायोटिक बनाने पर ही जोर दिया क्योंकि एंटीबायोटिक सभी बीमारियों में काम आती है। हर डॉक्टर एंटीबायोटिक लिखता है। हर रोज लाखों की एंटीबायोटिक ही बिकती हैं। पकड़ी गई दवाएं उत्तराखंड से मेन्यूफेक्चरिंग बताई गई हैं लेकिन विभाग को शक है कि मेन्युफेक्चरिंग वहां नहीं हो रही है। फिलहाल उत्तराखंड के ड्रग कंट्रोलर को इस सम्बन्ध में जांच के निर्देश दिए गए हैं। कमला एंटरप्राइजेज पिछले दस सालों से एंटीबायोटिक के रूप में दवाओं का कारोबार कर रहा था। विभाग ने जब अवैध गोदाम समझकर यहां छापा मारा तो नकली दवाएं देखकर हर किसी का सिर चकरा गया। ड्रग कंट्रोलर विभाग को शक है कि आरोपी कई साल नकली दवाओं का कारोबार कर रहा था और आह अब तक करोड़ों की नकली दवाएं बाजार में सप्लाई कर चुका है। सोचने वाली बात ये है कि बीते दस साल में ड्रग कंट्रोलर की टीम ने 3 बार इसके सैम्पल भी लिए हैं लेकिर किसी भी कार्रवाई में ये सैम्पल फेल नहीं हुए। इसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी का विभाग में भी किसी गठजोड़ होगा जिसकी वजह से सैंपल सही निकलते हैं। इस छापेमारी में लिए गए सैंपल में दवाओं में शून्य घटक पाया गया है। मतलब यह दवा मिट्टी या चूने से ज्यादा नहीं।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 12 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ