पीसीए के महासचिव सुरेन्द्र दुगगल ने कैमिस्टों को आ रही समस्याओं के ज्ञापन सौंपे

अमृतसर। लगभग 8.5 लाख दवा विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट तथा लगभग 21940 दवा विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली पंजाब कैमिस्ट एसोसिशन ने अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर 30 मई को देशव्यापी बंद का आयोजन किया। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहले ही भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह व स्वास्थ्य मंत्री पंजाब सरकार श्री ब्रह्म मोहिन्द्र को ज्ञापन दे चुके हैं।
पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव श्री सुरेन्द्र दुगगल ने अमृतसर के सांसद स. गुरजीत आहूजा, नवजोत सिंह सिद्धू, ओ पी सोनी, सुनील दत्ती बोलारिया जी तथा सभी विधायकों को उनके नाम के साथ कैमिस्टों को आ रही समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन दिया तथा कुछ मुख्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया जिनमें पंजाब पुलिस हस्तक्षेप और जांच स्वीकार नहीं की जाएगी, ऑनलाइन फार्मेसी केंद्रीय ई-पोर्टल स्वीकार नहीं किया जाएगा, देश में दवा की ई-पोर्टल उपलब्धता एक बड़ा सवाल है, नए डीपीसीओ के तहत व्यापार मार्जिन पर प्रभाव स्वीकार्य नहीं होगा, 8.5 लाख दवा विक्रेता तथा उन पर निर्भर लगभग 50 लाख लोगों की आजीविका खतरें में पड़ जाएगी, केंद्रीय औषध अधिनियम संशोधन हमारे विचारों को सुना जाए जैसे मुख्य मुद्दे शामिल हैं।
पीसीए महासचिव सुरेन्द्र दुगगल ने कहा कि कैमिस्टों को आ रही उपरोक्त समस्याओं व तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, हम सरकार से विनम्र अनुरोध करते हैं कि ऐसे नियमों को लागू ना किया जाए जो देश भर व पंजाब के कैमिस्टों के लिए असहनीय हों। इसके अलावा ई-फार्मेसीस के बारे में हमारे सुझावों को कृपया लिया जाए।

Related Posts

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार