सावधान! तीन कंपनियों के सैनिटाइजर मिले नकली

ऊना। अगर आप कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर खरीदने बाजार जा रहे हैं तो जरा सावधान रहें। दरअसल, बाजार में बिकने वाले तीन अलग-अलग कंपनियों के सैनिटाइजर गुणवत्ता के आधार पर फेल मिले हैं। चंडीगढ़, बद्दी और ऊना की तीन कंपनियों के सैंपल इसमें शामिल हैं। यह कंपनियां हिमाचल, पंजाब, हरियाणा आदि साथ के राज्यों में सैनिटाइजर उपलब्ध करवी रही थीं। अब इन कंपनियों को कारण बताओ नोटिस भेजे जाएंगे। साथ ही बाजार में उपलब्ध उस बैच का स्टाक भी हटाने को कहा गया है। उधर, ऐसे सैंपल फेल होने के बाद ऊना की सैनिटाइजर उत्पादन तैयार करने वाली दो कंपनियों में दबिश देकर सैंपल भरे गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौर में अचानक सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ गई थी। इस बीच कुछ लोकल ब्रांड के सैनिटाइजर भी बाजार में पहुंच गए थे यहां तक कि कुछ लोग तो मेडिकल स्टोर पर थैलों में सैनिटाइजर की खेप लेकर बेचने पहुंचने लगे थे। इस गोरखधंधे को बंद करने के मकसद से दवा नियंत्रण विभाग ने हिमाचल में सैनिटाइजर के सैंपल भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। ऊना जिला में विभाग की टीम ने करीब 18 सैंपल बाजार से भरे गए थे। यह स्टाक कई दुकानों में भारी मात्रा में उपलब्ध था। इस बीच जांच में जिस बैच का स्टाक से सैंपल लिया गया था, वह मानकों के अनुरूप सही नहीं पाया गया है। ऐसे में इन कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही इन कंपनियों से वर्तमान में तैयार किए जा रहे स्टाक की भी जांच की जा रही है और उसके भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर विकास ठाकुर व पंकज ने बताया कि कोरोनाकाल के शुरुआत दौर में यह सैंपल बाजार व उत्पादन स्थल से लिए गए थे। इसमें तीन कंपनियों के सैंपल गुणवत्ता की कसौटी पर सही नहीं पाए गए हैं। सहायक दवा नियंत्रक आशीष रैना का कहना है कि कुछ कंपनियों के सैनिटाइजर के सैंपल फेल हुए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद उनके खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जो कंपनियां ऐसी हैं उनके सैंपल लेकर फिर से जांच के लिए भेजे गए हैं। फील्ड स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 5 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 5 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 12 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली