सावधान! पैरासिटामॉल दवा ले लेगी लिवर की जान

रोहतक। बुखार या दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह के बिना पैरासिटामॉल दवा लेने वाले सावधान हो जाएं। इसका ओवरडोज आपका लिवर खराब कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार पैरासिटामॉल के इस्तेमाल वाली 200 से ज्यादा दवाएं बाजार में मौजूद हैं। इन दवाओं को लोग बिना किसी डॉक्टरी सलाह के मेडिकल स्टोर से खरीदकर खा लेते हैं। जिन लोगों को अक्सर दर्द या बुखार रहता है, वो धीरे-धीरे इस दवा के आदी हो जाते हैं। लंबे समय तक इस दवा के इस्तेमाल से कई तरह के खतरे हो सकते हैं। पैरासिटामॉल आपके लिवर को पूरी तरह खराब कर सकता है, जो कई बार जानलेवा हो सकता है। पैरासिटामॉल भारत ही नहीं, दुनियाभर में दर्दनिवारक और बुखार ठीक करने वाली  दवा के रूप में इस्तेमाल की जाती है। डॉक्टर्स भी पैरासिटामॉल अपने प्रेस्क्रिप्शन में खूब लिखते हैं। वयस्कों के साथ बच्चों को भी ये दवा खूब दी जाती है। छोटे बच्चों के लिए पैरासिटामॉल का ज्यादा इस्तेमाल और ज्यादा खतरनाक होता है क्योंकि उनके अंग पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं। चिकित्सक बताते हैं कि डॉक्टर की सलाह से ही आपको पैरासिटामॉल जैसी दवाओं का सेवन करना चाहिए। वैसे तो ये दवा सुरक्षित भी है और असरकारी भी है, मगर इसके ज्यादा इस्तेमाल से शरीर के कुछ अंदरूनी अंगों पर बुरे प्रभाव दिख सकते हैं। यहां बता दें कि ड्रग्स के कारण होने वाले लिवर ट्रांसप्लांट के ज्यादातर मामलों में पैरासिटामॉल को इसका कारण पाया गया है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए