सीएमएचओ स्टोर से ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं के लिए सैंपल

ग्वालियर। मुरार स्थित सीएमएचओ स्टोर से ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं के सैंपल लिए। सरकारी दवाओें के सैंपल की जांच सेंट्रल लैब इन्दौर या फिर दिल्ली में होगी। यदि इन दवाओं की गुणवक्ता में कमी आती है तो वह सभी दवाएं वापस जाएगीं और सप्लाई देने वाली कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। गौरतलब है कि हर साल दिल्ली से मिले निर्देश पर मरीजों को मिलने वाली निशुल्क दवाओं की सैंपलिंग की जाती है। यह औचक्क निरीक्षण की तरह होता है। दिल्ली से मिले निर्देशाें पर किसी भी वक्त दवाओं की सैंपलिंग की जाती है। दरअसल सीएमएचओ स्टोर में पिछले एक माह में दवाओं की लगातार सप्लाई दी गई। यह दवाएं स्टोर से जिला अस्पताल के स्टोर और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं को उपलब्ध करवाई जाती हैं। जिससे वहां पर पहुंचने वाले मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की जा सकें। स्टोर में आईं दवाओं में से 7 दवाओं के सैंपल लिए गए। बतादें कि इंदौर से आए ड्रग इंस्पेक्टर ने स्थानी औषधि निरीक्षक के साथ मिलकर सीएमएचओ स्टोर जिला अस्पताल मुरार पहुंचे। जहां पर मरीजों को वितरित होने वाली दवाओं की सैंपलिंग की और इसके बाद वह इन्दौर के लिए रवाना हो गए। बताया गया है कि दिल्ली से मिले निर्देश पर ड्रग विभाग सैंपलिंग करवाता है। जिससे दवाओं की गुणवक्ता का पता लगाया जा सके और कंपनी खराब दबाएं सप्लाई न कर सके। दवाओं की सैंपलिंग और जांच का सीएमएचओ स्तर से कोई शुल्क अदा नहीं किया जाता है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश