सीएमओ स्टोर नहीं, बल्कि अब यहां से मिलेंगी कोरोना की दवाएं

मुरादाबाद। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं में भी बदलाव किया जा रहा है। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दवा कारपोरेशन स्टोर से दी जाएगी। इसके लिए सभी को डिमांड कारपोरेशन पोर्टल पर करनी होगी। सीएमएसडी स्टोर से उपकरण खरीदने का कार्य किया जाएगा। संक्रमण के दौरान व्यवस्थाएं बनवाना और मरीजों के इलाज के लिए दवाइयां उपलब्ध कराना सबसे बड़ा टास्क रहा।

दवाओं के लिए डिमांड भेजी जाती रही। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ, ठाकुरद्वारा, कुंदरकी, बिलारी, डिलारी, भोजपुर, मूंढापांडे, ताजपुर आदि के चिकित्सा अधीक्षकों को सीधे कारपोरेशन को ही डिमांड भेजनी होगी। इसके बाद उन्हें आपूर्ति टाउनहाल के मंडलीय कारपोरेशन स्टोर से मिलेगी। इसकी व्यवस्था बना दी गई है। इसके लिए चिकित्सा अधीक्षकों को ही डिमांड पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। स्वीकृति मिलने के बाद टाउनहाल स्टोर से दवा अपने केंद्र के लिए लेकर जानी होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्टोर से सिर्फ उपकरणों की खरीद होगी। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।

जिले के आठ ब्लाक में दवा पहले सीएमएसडी स्टोर से भेजी जाती थी। लेकिन, अब नई व्यवस्था के तहत कारपोरेशन स्टोर टाउनहाल में बन चुका है। वहीं से आपूर्ति होगी। इसके लिए सभी को डिमांड पोर्टल पर भेजनी होगी।

डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कोरोना संक्रमितों के लिए वहीं बने पैकेट

कोरोना संक्रमितों के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्टोर में ही दवा के पैकेट बनवाए गए थे। कारपोरेशन के मंडलीय स्टोर से कोरोना आशंकितोंं के लिए दवा का वितरण किया गया था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पहले से ही व्यवस्था बना दी थी।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस