वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया नया ब्लूटूथ सेंसर दिल की धड़कन रुकने (हार्ट फेल) होने की पहचान 10 दिन पहले ही कर देगा। इस ब्लूटूथ सेंसर को सीने पर पैच की तरह चिपकाया जाता है। ये दिल की गति और लय, नींद की गुणवत्ता और शरीर की मुद्रा की निगरानी करता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ उथाह हेल्थ और वीए साल्ट लेक सिटी हेल्थ केयर सिस्टम के वैज्ञानिकों ने कहा कि इस तकनीक की मदद से इमरजेंसी की स्थिति को कम किया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने 100 हार्ट फेलियर के मरीजों पर इस सेंसर का परीक्षण किया। इन मरीजों की उम्र 68 साल थी। इन्होंने अपने सीने पर इस सेंसर को तीन महीने तक पहना था। साइक आईक्यू ने इस सेंसर को बनाया है।
अस्पताल में भर्ती करने के लिए संकेत देगा
प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर जोसेफ स्टेलिक ने कहा, इस शोध से पता चलता है कि हम इस उपकरण की मदद से मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के संकेत पहले ही प्राप्त कर सकते हैं। समय से पहले दिल में हो रहे परिवर्तनों के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाने से चिकित्सक जल्दी इलाज की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इससे मरीज के जल्द ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।