सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवा खाकर मनाई सुहागरात, दुल्हन की निकली जान

हमीरपुर (यूपी)। सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवा का सेवन कर एक युवक ने अपनी पत्नी से दरिंदगी कर डाली। इसके चलते शादी के पांच दिउन बाद ही दुल्हन की मौत हो गई।

यह हैरानी भरा मामला हमीरपुर जिले का है। यहां पर शादी के पांचवें दिन ही दुल्हन की मौत हो जाने से हडक़ंप मच गया। नवविवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद सुहागरात के दिन पति ने पौरुष क्षमता बढ़ाने की दवा खाकर पत्नी से सेक्स किया। इसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह है मामला

हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन सगुन की शादी 3 फरवरी 2024 को हुई थी। शादी जालौन जिले के निवासी नितिल ओमरे के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी बहन के पति ने पौरुष क्षमता बढ़ाने की दवा खाकर सेक्स किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

इलाज के दौरान शगुन की मौत

ससुराल पक्ष के लोगों ने लड़की के परिजनों को झूठी बिमारी की सूचना बताकर इलाज कराने की बात कही। लड़की के भाई ने कानपुर में उसका इलाज करवाया। इलाज के दौरान शगुन की मौत हो गई। परिजनों ने कानपुर में पोस्टमार्टम करवाया है। इसके अलावा मृतका ने मरने से पहले अपनी भाभी को सच्चाई बता दी थी। अब परिजनों ने इस मामले में कार्यवाही की मांग की है।

परिजनों का ये है कहना

मृतका की भाभी ने बताया कि हमारे सास-ससुर नहीं है। हमने अपनी ननद की शादी की। तब ननद बिल्कुल स्वस्थ थी। 7 फरवरी को उसके ससुराल से फोन कर हमसे पूछा गया कि हमने कौन सी बीमारी छुपाकर लड़की की शादी की है। हमने सोचा था कि शायद सर्दी लग गई हो, इतनी बड़ी बात होने के बारे में सोचा भी नहीं था।

गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया

भाभी ने बताया कि जब हम लडक़ी को स्त्रीरोग विशेषज्ञ के पास ले गए तो स्त्रीरोग विशेषज्ञ ने बताया कि लड़की के साथ गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। शरीर के अंदरुनी अंगों में संक्रमण फैल गया है। हमने कानपुर में पोस्टमार्टम भी करवाया है।

Related Posts

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

नई दिल्ली। लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में नई दवा ‘इकिर्वो’ को कारगर पाया गया है। लिवर के ऐसे मरीज जिन पर सामान्य इलाज का पूरा असर नहीं हो…

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 0 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 8 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 17 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया