सेनेटाइजर पर जीएसटी से आयुर्वेदिक लघु उद्योग पर मार 

करनाल (हरियाणा)। कोरोना महामारी के बीच सेनेटाइजर पर जीएसटी 18 प्रतिशत मांगे जाने से आयुर्वेदिक लघु उद्योगों पर आर्थिक मार पड़ रही है। हरियाणा आयुर्वेदिक ड्रग मैन्युफैक्चर एसोसिएशन ने सरकार की पॉलिसी का विरोध किया है। एसोसिएशन के प्रधान अनूप भरद्वाज ने बताया कि जीएसटी के नाम पर आयुर्वेदिक लघु उद्योग संचालकों पर लाखों रुपए की रिकवरी निकाल दी गई है और उन्हें जीएसटी चोरी के नोटिस दिए जाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि जीएसटी के जिस कोड का हवाला देकर जीएसटी चोरी की बात कही जा रही है, यह आयुर्वेदिक लघु उद्योगों पर लागू ही नहीं होता। उनके लाइसेंस आयुर्वेद में रजिस्टर हैं और वह सालों से जीएसटी के कोड 3004 में टैक्स देते आए हैं। कभी कोई आपत्ति नहीं हुई, लेकिन अब सेनेटाइजर को 3808 कोड में बताकर उनसे 18 प्रतिशत टैक्स मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह जीएसटी के कोड 3808 में आते ही नहीं तो उन पर 18 प्रतिशत टैक्स कैसे मांगा जा सकता है। इस दौरान एसोसिएशन के पृथ्वी सिंगला, अशोक छाबड़ा, राजेंदर चौहान वाइस प्रेजिडेंट, वैभव कक्कर महासचिव, शशिराज जॉइंट सेक्रेटरी आदि मौजूद रहे।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज