स्टेंट पर कई गुणा एमआरपी वसूल रहे अस्पताल

30 हजार वाले स्टेंट के पैकेट पर 80 हजार लिखा रहता है एमआरपी 
नई दिल्ली: चिकित्सा उत्पाद स्टेंट की कीमत कम किए जाने के बावजूद अस्पताल मरीजों से इसके मनमाने दाम वसूल रहे हैं। भारत में बने स्टेंट की कीमत खुदरा मूल्य (एमआरपी) तीन से चार गुना ज्यादा वसूली जा रही है। 20 से 30 हजार वाले स्टेंट के पैकेट पर 70 से 80 हजार रुपए एमआरपी लिखा रहता है। ज्ञात हो कि ड्रग इल्यूटिंग स्टेंट की अधिकतम कीमत 29 हजार 600 रुपए तय की गई है। कई स्टेंट इससे भी कम दाम के हैं, लेकिन उन पर एमआरपी बहुत ज्यादा है। रेट फिक्स होने के पहले मनमाने दाम पर ये स्टेंट बेचे जा रहे थे। ये यूरोपियन यूनियन या डीसीजीआई से मान्यता प्राप्त हैं। वहीं, कंपनियां मार्केट में गुणवत्तापूर्ण स्टेंट की सप्लाई कम ही कर रही हंै। एक कॉर्डियोलॉजिस्ट के अनुसार पुराने मॉडल के स्टेंट दूसरे देशों में इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं। भोपाल में लगने वाले कुल स्टेंट्स में करीब 40 फीसदी यही के होते हैं। अब इनकी सप्लाई कंपनियों ने बढ़ा दी है।
भोपाल में 50 से 60 फीसदी मरीजों को भारत में बने स्टेंट लगाए जाते हैं। ये यूरोपियन यूनियन से प्रमाणित होते हैं, लेकिन बड़ी बात यह है कि यूनियन के किसी बड़े देश फ्रांस, जर्मनी आदि की जगह अति छोटे देशों से सर्टिफिकेट लेकर स्टेंट बनाए जा रहे हैं। जेके अस्पताल के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुब्रतो मंडल का कहना है कि यह नीतिगत मामला है। सरकार को एमआरपी तय करनी चाहिए, ताकि मनमानी वसूली न हो। कई स्टेंट्स की कीमत ज्यादा रहती है। हमारे अस्पताल में वे मूल दाम पर ही लगाते हैं।
स्टेंट के पर्याप्त भंडार 
सरकार ने सभी घरेलू स्टेंट विनिर्माताओं और आयातकों के साथ बैठक कर   इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की है। बताया गया कि स्टेंट की कीमत तय होने पर उसके दाम में 85 प्रतिशत तक की कमी आने से अस्पतालों में स्टेंट की कमी की खबरें आ रही हैं। औषधि सचिव जय प्रिये प्रकाश ने कहा कि  सभी स्टेंट विनिमार्ताओं, आयातकों व उनके संगठनों ने आश्वासन दिया है कि आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। स्टेंट के पर्याप्त भंडार है। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि जरूरत पडऩे पर स्वास्थ्य सचिव की सहायता से संगठनों तथा अस्पतालों के निकायों के साथ अलग से बैठक बुलायी जाएगी ताकि इस बारे में अस्पतालों को भी संवेदनशील बनाया जाए।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 3 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 2 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत