स्ट्राइड का रिकार्ड मेनटेन नहीं मिलने स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन मेडिकल स्टोर को किया सील

रेवाड़ी। कोरोना काल में हो रही कालाबाजारी को लेकर साथ ही ब्लैक फंगस को लेकर अब स्वास्थ्य महकमा अब पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को स्ट्राइड का स्टोक मेनटेन नहीं मिलने पर ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर की टीम ने तीन मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। इसके अलावा भी काफी सारे मेडिकल स्टोर पर जांच की गई। टीम की कार्रवाई से दिनभर मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। तीन दिन पहले ही प्रशासन ने बगैर डॉक्टर की प्रिस्क्रप्शिन के उसकी बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों को रिकार्ड मेनटेन रखने का आदेश दिया था।

इसमें लापरवाही बरतने पर लाइसेंस रद्द करने के साथ एफआईआर दर्ज करने की भी बात की थी। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिल रही थी कि कुछ मेडिकल स्टोर पर स्ट्राइड का स्टोक मेनटेन नहीं रखा जा रहा है। कुछ इसकी बिक्री अब भी कर रहे है। इसके बाद ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान सुबह ही शहर के मेडिकल स्टोर पर जांच करने के लिए निकले। सबसे पहले विराट अस्पताल के साथ औम मेडिकल स्टोर व उसके सामने पारस मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।

इस दौरान स्ट्राइड का स्टोक चेक किया तो दोनों ही मेडिकल स्टोर पर स्टाक मेनटेन नहीं मिला। उसके बाद ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर ने दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। इसके साथ ही आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वहीं उसके बाद यह टीम कसौला चौक पर श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर पहुंची। यहां भी स्ट्राइड का स्टोक मेनटेन नहीं मिलने पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही और भी कई मेडिकल स्टोर पर जांच की गई, जहां स्टॉक मेनटेन मिला।

 

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज