निजी अस्पताल में कालाबाजारी की शिकायत पर टीम ने मारा छापा, रिकार्ड को लिया कब्जे में

जींद। जींद भिवानी रोड स्थित बाला जी अस्पताल में उपचाराधीन मरीज से ओवरचार्जिंग की शिकायत पर काला बाजारी रोकने के नोडल अधिकारी एवं रोडवेज महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार सायं छापेमारी की। टीम ने यहां उपचार करवा रहे कोविड मरीजों का डाटा एकत्रित किया और रिकार्ड को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही यहां मरीजों को दी जा रही दवाओं की भी सूची भी तैयार की गई।

टीम द्वारा जांच के बाद ही रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की बात कही है। बाला जी अस्पताल में कोविड मरीजों का उपचार किया जाता है। निजी अस्पताल कोविड-19 उपचार की एवज में ज्यादा रुपये न वसूलें, इसके लिए दाम निर्धारित किए गए हैं लेकिन निजी चिकित्सालयों की मनमानी मरीजों तथा परिजनों पर अक्सर भारी पड़ जाती है। इसी के चलते अस्पताल में उपचाराधीन मरीज के परिजन ने डीसी को शिकायत दी थी कि बाला जी अस्पताल में कोविड उपचार के नाम पर ओवरचार्जिंग की जा रही है।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज जींद डिपो के महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा, नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डा. रघुवीर पूनिया, जिला औषधि नियंत्रक डा. मनदीप मान तथा आईएमए महासचिव डा. सुशील मंगला की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल रिकार्ड, इंडोर फाइल, इंडो रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर, लैब रजिस्टर, डेली डायरी आदि रिकार्ड को कब्जे में ले लिया। टीम द्वारा यहां पाया गया कि कोविड के कुल 36 मरीज भर्ती हैं। टीम ने मरीजों की दी जाने वाली दवा संबंधित रिकार्ड भी टीम ने कब्जे में लिया। इसके साथ ही यहां न तो स्वास्थ्यकर्मी पीपी किट पहने मिले और न ही उपचार संबंधित अन्य सुविधाएं पाई गई।

 

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज