स्वास्थ्य केंद्रों पर खंगाली जाएंगी एक्सपायरी दवा

फिरोजाबाद। एक्सपायरी दवा देने और खरीद -बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहें है। जिसपर रोक लगाने के प्रशासन पूरे प्रयास कर रहा है। बता दें किरामनगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर्दे हुए एक्सपायरी दवा वितरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी के निर्देश पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सपायरी दवाओं को खोजने का कार्य किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी के एसीएमओ को सौंपी गई है।

इसके लिए जल्द ही उनकी देखरेख में एक टीम का गठन किया जाएगा। साथ ही नोडल अधिकारी ने समस्त फार्मासिस्ट एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह दवा वितरण के समय बेहद सावधानी बरतें तथा इसकी जांच के बाद ही दवा वितरण केंद्र तक लाएं। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया है कि रामनगर स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सपायरी दवा वितरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है तथा इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया है।

यह टीम विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर एक्सपायरी डेट की दवाओं का निरीक्षण करेगी तथा जो भी दवा मिलेगी उसको स्टोर रूम से अलग हटाकर तत्काल डिस्पोजल किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि यह टीम जल्द ही अपना कार्य शुरू कर देगी। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों रामनगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर जो कुछ हुआ वह भूलवश हुआ जिसकी जांच की जा रही है। जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 19 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया