स्वास्थ्य विभाग ने करवाया सर्वे – करोड़ों के मेडिकल उपकरण बेकार

 

रांची स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (एनआरएचएम) ने राज्य भर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों व स्वास्थ्य  केंद्रों में उपकरण संबंधी सर्वे कराया है। निजी क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान लेटेक्स लि की सर्वे

रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि राज्य भर में 517 प्रकार के 16400 बायो मेडिकल उपकरण हैं इनमें से 3734 उपकरण कार्य नहीं करते, 1156 उपकरण खुले ही नहीं, गोदाम में जंग खा रहे हैं 4890 उपकरण बेकार पड़े हैं, इनकी कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक है।

2057 उपकरणों की कीमत ही नहीं बतायी गई – सरकारी पैसे से सभी 16400 उपकरणों की खरीद 144.26 करोड़ रुपये में की गई है। संबंधित अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों ने उपकरण खरीदे और उन्हें गोदामों में रख दिए। बेकार उपकरणों की कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक है।
सर्वे रिपोर्ट में 67 प्रकार के कुल 2057 उपकरणों की कीमत ही नहीं बतायी गई है यानी इन उपकरणों की खरीद संबंधी कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। इसका पता चलने पर खरीदे गये उपकरणों की कुल लागत  में और इजाफा होगा।

यह फेल सिस्टम का एक नमूना – दरअसल विभाग से लेकर एनआरएचएम तक के अधिकारी अपने कर्मचारियों से यह पता भी नहीं लगा सके कि किस अस्पताल या स्वास्थय केंद्र में कितने उपकरण हैं और उनकी कीमत व ताजा स्थिति क्या है, इस काम के लिए एक निजी पार्टी को 48 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा है। एक विभागीय अधिकारी ने कहा कि यह फेल सिस्टम का एक नमूना है।

1156 उपकरण खोले ही नहीं गए – ऐसे  उपकरण साहेबगंज, पाकुड़, जमशेदपुर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, व सिमडेगा  जिले में गोदाम में रखे हैं। इंस्टॉल नहीं किए जा सके। उपकरणों में मुख्य  रूप से इसीजी रिकॉर्डर, एचबी मीटर, आइस लाइंड रेफिजरेटर, ब्लड बैंक  रेफ्रिजरेटर, ब्लड सेल काउंटर, एक्स-रे मशीन, फोटल डॉप्लर, एबीजी एनलाइजर,  स्टेरिलाइजर, ऑटो क्लेव मशीन, हाइड्रोलिक टेबल, इंफ्रारेड लाइट, पल्स  ऑग्नेमीटर व बड़ी संख्या में अन्य उपकरण शामिल हैं।

कुल 491 जगहों पर हुआ सर्वे – राज्य के तीनों मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालों,  29 जिला व सब डिविजन अस्पतालों,  186 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) व 270 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित तीन अन्य जगहों पर सर्वे हुआ।

  • Related Posts

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 16 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए