हरियाणा : उम्र और पॉवर बढ़ाने से कब तक स्वस्थ रह सकेंगे हम !

रोहतक: न खुदा ही मिल रहा, न विसाले सनम, हरियाणा के फूड सेफ्टी और चिकित्सा क्षेत्र की ताजा स्थिति पर यह कहावत सटीक साबित हो रही है। यह अलग बात है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इन दोनों स्थितियों से निपटने के लिए कोई मौका नहीं चूक रहे। चिकित्सा क्षेत्र को मजबूती के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का अनुसरण कर डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 58 से 65 की गई है तो वहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देशों की तामील करते हुए अगले एक-दो दिनों में सिविल सर्जन की डीओ पावर (डेजीगनेटेड ऑफिसर की पॉवर) को फिर से बढ़ाने का फरमान जारी होने के आसार है।
चूंकि लंबे समय से राज्य में एफएसओ (फूड सेफ्टी अधिकारी) जिलों की संख्या से आधे हैं और उनमें से भी दो-तीन अधिकारी किन्हीं कारणों से सेवा अधिकार प्राप्त नहीं है। पिछली सरकार में भी इस समस्या का स्थायी तरीका तलाशने के बजाय, सिविल सर्जनों को डीओ पॉवर दी गई। सत्ता के करीब दो साल पूरे कर रही भाजपा सरकार भी बीती 4 अक्टूबर को समाप्त डीओ पॉवर को ही आगे बढ़ाकर एक तरह से “उचलती” प्रक्रिया ही अपनाने के मूढ़ में है, बजाए फूड सेफ्टी अधिकारियों की संख्या बढ़ाकर स्थायी समाधान हो।
पिछले तीन महीनों में डेंगू-चिकनगुनिया-मलेरिया के बढ़ते मरीज से स्वास्थ्य सिस्टम की लचरता और डॉक्टरों की कमी अखबारों की हेडलाइन रही है। डॉक्टरों की भर्तियों में भी रुझान फीका नजर आया, जिसे खुद स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकारा। बीमारियों से ही निपटने में सिविल सर्जनों को पसीना बहाना पड़ रहा है। ऐसे में उन पर फूड सैंपलिंग का अतिरिक्त कार्यभार और लाद दिया जाएगा तो फिर शत-प्रतिशत परिणाम कैसे मिलेंगी।
डॉक्टरों को 58 से बढ़ा कर 65 वर्ष तक सेवा अधिकार देकर थोड़ी बहुत राहत की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन जिस तरीके से नई-नई बीमारियां जन्म ले रही है, मरीजों की संख्या सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है, तो इन “वरिष्ठ चिकित्सकों” के सहारे नैया पार लगना बेहद कठिन है।
इन गंभीर चिंताओं, समस्याओं की छाती पर करोड़ों रुपयों का खर्चे वाला सरकार का स्वर्णजयंती समारोह मिलावट और बीमारियों से त्रस्त राज्य की जनता से न उगले बन रहा है, न निगले।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी