हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली दवा कंपनी सील, 11 गिरफ्तार

अंबाला। हरियाणा पुलिस द्वारा नकली दवाओं की कालाबाजारी पर एक और प्रहार करते हुए संयुक्त कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में नकली रेमेडिसविर इंजेक्शन बनाने की दवा कंपनी को सील किया गया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की ड्रग कंट्रोल अथॉरिटीज के सहयोग से की गई है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने 21 अप्रैल को अंबाला से चार युवकों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में काबू कर उनके कब्जे से 24 इंजेक्शन बरामद किए थे। इस संबंध में अंबाला में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

पुख्ता जानकारी व सूचना के आधार पर लंबी जांच के दौरान इस केस में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दवाओं की कालाबाजारी में शामिल पकड़े गए सभी आरोपी जरूरतमंद लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन कई गुणा कीमत पर बेच रहे थे। पुलिस ने नालागढ़ में दिलप्रीत सिंह के स्वामित्व वाली निर्माण इकाई अल्फिन ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड का पता लगाते हुए ड्रग कंट्रोल अथॉरिटीज के साथ मिलकर इस यूनिट को सील कर दिया।

बरामद किए गए कुल 673 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन में से 423 इंजेक्शन गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जब्त किये गए तथा शेष 250 कल दवा यूनिट से बरामद हुए जिसे बाद में सील कर दिया गया। जांच के दौरान पंजाब के चमकोर साहिब पुलिस थाने के गांव सलेमपुर में नहर में फेंके गए रेमडेसिविर इंजेक्शन से इन आरोपियों का कनेक्शन सामने आया है। मामले में आगे की जांच प्रक्रियाधीन है और इस रैकेट के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने की भी कोशिश की जा रही है। प्रवक्ता ने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि कोविड-19 दवाओं की कालाबाजारी के संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक